{"_id":"5d2334228ebc3e6cdc3ab0d2","slug":"himachal-govt-will-eradicate-poverty-of-one-lakh-families","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल के एक लाख परिवारों को गरीबी से बाहर लाने की तैयारी, पढ़ें पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल के एक लाख परिवारों को गरीबी से बाहर लाने की तैयारी, पढ़ें पूरा मामला
Tue, 09 Jul 2019 10:42 AM IST
Krishan Singh
हरीश चंद्र, अमर उजाला, धर्मशाला
हरीश चंद्र, अमर उजाला, धर्मशाला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 09 Jul 2019 10:42 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल सरकार एक लाख परिवारों की गरीबी दूर करने की योजना पर काम कर रही है। सालाना चार लाख से कम आय वाले गरीब परिवारों की आर्थिकी सुधारी जाएगी। ऐसे परिवारों को चिह्नित करने के लिए हर जिले में सर्वेक्षण किया जाएगा।
विज्ञापन
इसके बाद सरकार इन्हें योजनाओं के तहत कृषि- बागवानी और स्वरोजगार से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाएगी। ग्रामीण विकास विभाग ऐसे एक लाख गरीब परिवारों की सूची तैयार करेगा।
विज्ञापन
आर्थिक आरक्षण के लिए पात्र परिवारों से ही ऐसे परिवारों को चुना जाएगा। सरकार गरीबी का दाग भी मिटाएगी और आर्थिक आरक्षण के लिए पात्र परिवारों की संख्या भी कम हो जाएगी।
विज्ञापन
ऐसे मदद करेगी सरकार
प्रदेश सरकार चयनित एक लाख गरीब परिवारों को आजीविका मिशन के तहत रोजगार शुरू करने के लिए मदद करेगी। इसके अलावा आयुष्मान भारत, उज्ज्वला योजना का भी लाभ देगी। साथ ही पशु और भेड़पालन का काम शुरू करना या बगीचा आदि लगाने के इच्छुक को सब्सिडी एवं अन्य साधनों से मदद दी जाएगी।
हिमाचल के एक लाख गरीब परिवारों की आर्थिकी सुधारने के लिए सरकार नई योजना लाने जा रही है। इसके लिए पहले सभी जिलों में सर्वे किया जाएगा। सर्वे के बाद ही एक लाख गरीब परिवार चयनित किए जाएंगे। - वीरेंद्र कंवर, ग्रामीण विकास मंत्री
हिमाचल के एक लाख गरीब परिवारों की आर्थिकी सुधारने के लिए सरकार नई योजना लाने जा रही है। इसके लिए पहले सभी जिलों में सर्वे किया जाएगा। सर्वे के बाद ही एक लाख गरीब परिवार चयनित किए जाएंगे। - वीरेंद्र कंवर, ग्रामीण विकास मंत्री