फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal govt transport department will take RC fee by credit and debit card

परिवहन विभाग की पहल, अब कैश नहीं, क्रेडिट और डेबिट से होगी पेमेंट

Sun, 24 Mar 2019 11:30 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 24 Mar 2019 11:30 AM IST
विज्ञापन
himachal govt transport department will take RC fee by credit and debit card

परिवहन विभाग के कार्यालय में अब वाहनों के हर तरह के शुल्कों की पेमेंट एटीएम कार्ड, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से होगी। परिवहन विभाग में लोगों को दलालों से छुटकारा दिलाने के लिए यह व्यवस्था की गई है। हिमाचल के क्षेत्रीय कार्यालय में यह सेवा 2 अप्रैल से मिलनी शुरू हो जाएगी। अगर किसी के पास कार्ड नहीं होगा तो व्यक्ति आरटीओ से अनुमति लेकर कैश जमा करा सकेगा।  

विज्ञापन


परिवहन विभाग कार्यालय में हुई बैठक में यह फैसला लिया गया है। बैठक की अध्यक्षता निदेशक कैप्टन जेएम पठानिया ने की। राज्य परिवहन प्राधिकरण व अतिरिक्त आयुक्त सुनील शर्मा अतिरिक्त आयुक्त परिवहन हेमिस नेगी भी उपस्थित थे।
विज्ञापन


अभी तक गाड़ी की आरसी फीस, पंजीकरण शुल्क, चालान आदि की फीस कैश देकर चुकाई जाती थी। लोग यह काम दलालों से कराते थे, इसके एवज में दलाल वाहन मालिकों से कमीशन वसूल करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


निदेशक के ध्यान में यह मामला आने पर परिवहन विभाग और क्षेत्रीय कार्यालय को कैशलैस कर दिया गया है। विभाग के निदेशक जेएम पठानिया ने बताया कि सिस्टम ऑनलाइन किए जाने से लोगों को फायदा होगा। लूटखसोट की संभावनाएं नहीं होगी। उन्होंने वाहन मालिकों से भी अपील की है कि अगर इस तरह का कोई मामला सामना आता है तो वह शिकायत कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed