{"_id":"5a8d159c4f1c1bb2208ba594","slug":"himachal-govt-transfers-15-dsp","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार ने फिर किया 15 डीएसपी का तबादला, आशीष डीएसपी कुल्लू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार ने फिर किया 15 डीएसपी का तबादला, आशीष डीएसपी कुल्लू
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Updated Wed, 21 Feb 2018 12:16 PM IST
विज्ञापन
किश्तों में हो रहे तबादलों के तहत प्रदेश सरकार ने फिर पंद्रह डीएसपी के तबादले कर दिए हैं। जारी हुए तबादला आदेश के तहत आशीष शर्मा को स्टेट विजिलेंस ऊना से डीएसपी कुल्लू, संजय कुमार को डीएसपी केलांग से डीएसपी बिलासपुर, सोमदत्त को बिलासपुर से डीएसपी सीआईडी मंडी, भुपिंदर सिंह ब्रागटा को डीएसपी स्टेट नार्कोटिक्स शिमला से डीएसपी 6 आईआरबीएन कोलर लगाया गया है।
विज्ञापन
इसी तरह मनोहर लाल को डीएसपी सीआईडी मंडी से डीएसपी स्टेट नार्कोटिक्स, हरीश कुमार शर्मा को डीएसपी 6 आईआरबीएन कोलर से डीएसपी केलांग, अरुण मादी को डीएसपी कुल्लू से एसडीपीओ करसोग लगया गया है।
विज्ञापन
वहीं करसोग में तैनात रहे राम करण को एसडीपीओ सलूणी लगाया है। वहीं, 17 फरवरी को जारी हुए तबादला आदेश में अशोक वर्मा को एसडीपीओ रोहणू से डीएसपी ऊना, सुनील दत्त को डीएसपी 1 एचपीएपी जुंगा से डीएसपी 5 आईआरबीएन बस्सती, प्रताप सिंह को डीएसपी 4 आईआरबीएन जंगलेरी से एसडीपीओ बैजनाथ।
विज्ञापन
कुलविंदर सिंह को डीएसपी ऊना से एसडीपीओ हरोली, पूरन चंद को एसडीपीओ कांगड़ा से एसडीपीओ रोहडू, प्रतिभा चौहान को डीएसपी 6 आईआरबीएन कोलर और गोपाल सिंह को एसडीपीओ हरोली से डीएसपी 1 एचपीएपी जुंगा शिमला लगाया गया है। ये सभी आदेश लंबे समय से लंबित चल रहे थे।