फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal govt transferred Sanjay Gupta, now Ram Subhag will take over Ayurveda

हिमाचल सरकार ने संजय गुप्ता से छिना आयुर्वेद, अब राम सुभग संभालेंगे

Fri, 25 Oct 2019 11:24 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 25 Oct 2019 11:24 AM IST
विज्ञापन
Himachal govt transferred Sanjay Gupta, now Ram Subhag will take over Ayurveda

आयुर्वेद विभाग में हुई खरीद-फरोख्त के घोटाले के बाद उठे विवाद के बीच प्रदेश सरकार ने आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता से आयुर्वेद विभाग छीन लिया है। अब वरिष्ठ आईएएस अधिकारी राम सुभग सिंह को इस महकमे का अतिरिक्त कार्यभार दिया है।

विज्ञापन


गुरुवार को इस संबंध में आदेश भी जारी हो गए। दरअसल, एक कर्मचारी ने कई आरोप लगाते हुए एसीएस संजय गुप्ता की भूमिका की जांच करने की मांग की थी। इस संबंध में उसने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को पत्र भी लिखा था।
विज्ञापन


पत्र बम के बाद स्वास्थ्य मंत्री ने हाल ही में कहा था कि अगर जरूरत पड़ी तो मामले की विजिलेंस जांच कराई जाएगी। हालांकि अभी उस जांच पर फैसला नहीं हुआ है, लेकिन माना जा रहा है कि विवाद शांत करने के लिए गुप्ता से महकमा वापस ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही सरकार ने त्रिपुरा से इंटर कैडर ट्रांसफर पर हिमाचल आईं सोनाक्षी सिंह तोमर को एसडीएम बिलासपुर और एसडीएम बिलासपुर नरेंद्र कुमार प्रथम को संयुक्त निदेशक डॉ. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज नाहन लगाया है।


वहीं, एचएएस अधिकारी यादविंदर पॉल के कंपलसरी प्रोफेशनल ट्रेनिंग पर जाने के चलते एएसओ शिमला गिरीश सकलानी को संयुक्त निदेशक भाषा कला एवं संस्कृति विभाग व जीएम प्रदेश कौशल विकास निगम सन्नी शर्मा को हिमकॉस्ट का संयुक्त सदस्य सचिव का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed