फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal govt transferred 18 police officers, and 10 HPS given posting

सरकार ने 18 पुलिस अधिकारी बदले, 10 एचपीएस को दी तैनाती

Tue, 27 Aug 2019 09:53 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 27 Aug 2019 09:53 PM IST
विज्ञापन
himachal govt transferred 18 police officers, and 10 HPS given posting

हिमाचल सरकार ने विधानसभा सत्र के दौरान पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया है। मंगलवार को एक अतिरिक्त एसपी समेत 18 पुलिस अधिकारियों का तबादला आदेश जारी किए हैं। एक का पूर्व में हुआ आदेश निरस्त किया है। हाल ही में पदोन्नत हुए 10 डीएसपी को भी नई तैनाती प्रदान कर दी है। 

विज्ञापन

नए आदेश के अनुसार एडिशनल एसपी मानवाधिकार आयोग भूपिंदर सिंह नेगी को एडिशनल एसपी लोकायुक्त का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। वहीं, डीएसपी डरोह बहादुर सिंह का एसडीपीओ रोहडू के लिए हुआ तबादला निरस्त कर दिया है।
विज्ञापन


डीएसपी सुनील दत्त को एसडीपीओ रोहड़ू, डीएसपी रमेश कुमार शर्मा को डीएसपी एलआर सोलन, धर्म चंद को डीएसपी दो आईआरबीएन सकोह, एसडीपीओ सुंदरनगर तरनजीत सिंह को डीएसपी विजिलेंस धर्मशाला, डीएसपी विजिलेंस हमीरपुर ब्रह्म दास भाटिया को डीएसपी बीबीएमबी तलवाड़ा और इस पद पर रहे जितेंद्र कुमार को डीएसपी पांच आईआरबीएन जंगलबैरी, एसडीपीओ चौपाल संतोष शर्मा को डीएसपी विजिलेंस सोलन, एसडीपीओ देहरा लाल मन को डीएसपी विजिलेंस हमीरपुर, एसडीपीओ कांगड़ा विनोद कुमार तृतीय को डीएसपी वन आईआरबीएन बनगढ़ लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएसपी विजिलेंस सिरमौर प्रतिभा चौहान को डीएसपी 6 आईआरबीएन कोलर, डीएसपी एलआर सोलन अनिल कुमार तृतीय को डीएसपी 3 आईआरबीएन पंडोह, डीएसपी अनिल कुमार चतुर्थ को एसडीपीओ हरोली, डीएसपी सीआईडी क्राइम राजू को डीएसपी एलआर पुलिस मुख्यालय, डीएसपी 4 आईआरबीएन जंगलबैरी ओंकार सिंह को एसडीपीओ जवाली, डीएसपी विजिलेंस धर्मशाला रणधीर सिंह को एसडीपीओ देहरा, एसडीपीओ हरोली धनराज को डीएसपी 2 आईआरबीएन सकोह और डीएसपी विजिलेंस बिलासपुर संजीव कुमार तृतीय को डीएसपी 3 आईआरबीएन पंडोह लगाया है।

इन डीएसपी को मिली पहली तैनाती

हाल ही में इंस्पेक्टर से पदोन्नत हुए 10 डीएसपी को नई तैनाती प्रदान कर दी है। हेमराज को डीएसपी 6 आईआरबीएन कोलर, जगदीश चंद को डीएसपी 2 आईआरबीएन सकोह, गुरबचन सिंह को एसडीपीओ सुंदरनगर, राम देव को स्टाफ अफसर आईजी मंडी, संजीव कुमार पंचम को डीएसपी 4 आईआरबीएन जंगलबैरी, वरुण पटियाल को एसडीपीओ चौपाल, बिन्नी मिन्हास को एसडीपीओ बंजार, मुकेश कुमार को डीएसपी सीआईडी क्राइम, कैलाश चंद को विजिलेंस शिमला और सुनील कुमार को एसडीपीओ कांगड़ा के पद पर तैनाती दी गई है।

प्रोबेशन पूरा होने पर मिली पोस्टिंग
इसके साथ ही सरकार ने तीन एचपीएस अधिकारियों को प्रोबेशन पीरियड पूरा करने पर तैनाती प्रदान कर दी है। अनिल कुमार पंचम को डीएसपी एलआर मंडी, प्रियांक गुप्ता को डीएसपी एलआर शिमला और रमाकांत ठाकुर को डीएसपी एलआर चंबा लगाने के आदेश जारी किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed