{"_id":"5b4b03a34f1c1b4f748b4cc9","slug":"himachal-govt-transfer-iti-principal","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़छाड़ के आरोपी आईटीआई प्रिंसिपल को सरकार ने हटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छेड़छाड़ के आरोपी आईटीआई प्रिंसिपल को सरकार ने हटाया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Updated Sun, 15 Jul 2018 01:50 PM IST
विज्ञापन
छेड़छाड़ और यौन उत्पीड़न के आरोप में फंसे कांगड़ा जिले के एक आईटीआई के प्रिंसिपल को सरकार ने संस्थान से हटाकर दूसरी जगह तबादला कर दिया है। साथ ही मामले की उच्च स्तरीय जांच के आदेश भी जारी कर दिए हैं। हालांकि तबादला आदेश में कहीं भी शिकायत का जिक्र नहीं किया गया है।
विज्ञापन
बल्कि प्रशासनिक कारणों के चलते तबादले की बात कही गई हैं। कुछ समय पहले आईटीआई की छात्राओं ने कॉलेज के प्रिंसिपल पर अश्लील हरकतें करने और शोषण का आरोप लगाया था। इसके बाद सरकार ने तकनीकी शिक्षा विभाग को जांच के आदेश जारी किए थे।
विज्ञापन
जांच को लेकर छात्राओं ने आरोप लगाया कि जांच सही नहीं हुई है। इसके बाद सरकार ने आरोपी प्रिंसिपल का कॉलेज से तबादला कर दिया है। सूत्रों के अनुसार तबादला प्रशासनिक कारणों से होना बताया गया है। वहीं, तबादले के बाद अब सरकार ने निदेशक तकनीकी शिक्षा को नए सिरे से जांच के लिए आदेश दे दिए हैं।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार सरकार के महिला सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्ध होने के दावों के चलते किसी भी विवाद से विभाग बचना चाह रहा है। इसीलिए विवाद से बचते हुए प्रिंसिपल का तबादला कर दिया गया है।