फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal govt transfer 17 officers in the Secretariat

ताबडतोड़ तबादले जारी, सचिवालय के 17 अधिकारी बदले

Wed, 03 Jan 2018 01:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 03 Jan 2018 01:32 PM IST
विज्ञापन
himachal govt transfer 17 officers in the Secretariat

प्रदेश सरकार ने सचिवालय के कई अधिकारियों के स्थानांतरण आदेश जारी किए हैं। स्थानांतरित होने वाले अधिकारियों में एसओ कीर्ति प्रकाश शर्मा को राजस्व ए से मुख्यमंत्री ए ब्रांच, दक्ष शर्मा को मुख्यमंत्री डी, लीलाधर शर्मा को एआरओ से सीएम बी, रजनीश शर्मा को सचिवालय पूल से राजस्व ए और इंदु थापा को पूल से एआरओ लगाया है।

विज्ञापन


इसके अलावा अधीक्षक सुशील कुमार को गृह बी से सीएम ए, वंदना दत्ता को पूल से गृह बी, यशपाल सिंह को आईपीएच बी से सीएच सी, भगवान सिंह को पूल से आईपीएच बी, महेश कुमार को गृह ए से सीएम ए, संजीव कुमार को पूल से गृह ए, धर्मपाल को स्वास्थ्य बी से सीएम डी, ओम प्रकाश को पूल से स्वास्थ्य बी और यशोदा को पूल से स्वास्थ्य बी लगाया है।
विज्ञापन


वहीं, कनिष्ठ सहायक रंजीत सिंह को स्वास्थ्य बी से सीएम डी, क्लर्क विपन कुमार को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता ए से सीएम सी और बलजीत कुमार को पूल से एसजेई लगाया है। सचिव सचिवालय प्रशासन ने इन अधिकारियों कर्मचारियों की तैनाती के आदेश जारी कर दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम सुरक्षा में बदलाव को पुलिस महकमे में फेरबदल

himachal govt transfer 17 officers in the Secretariat
Transfer Shimla

नए सरकार के साथ ही मुख्यमंत्री की सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मियों को भी बदलने की कवायद शुरू हो गई है। इस क्रम में 26 पुलिसकर्मियों के सीआईडी में तबादले के आदेश जारी किए गए हैं। इनमें कुल्लू से हेड कांस्टेबल परम देव, अनिल कुमार, लाल सिंह, सुरेंद्र कुमार, शिमला से धनीराम, मोहिंद्र सिंह, राम सिंह, मंडी से बलवंत सिंह के अलावा कांस्टेबल भूपिंद्र कुमार, बेली राम, शिमला

से एचएचसी मान सिंह, आरएनटी से कांस्टेबल कौशल्या, एचएचसी प्रेमलता सोलन से कांस्टेबल शक्तिमान वर्मा, मंडी से पवन कुमार, धर्मेश्वर, वेद प्रकाश, लाहौल से लीला दत्त, युद्धवीर सिंह, शिमला से राजेंद्र सिंह, सेकेंड आईआरबी से रीना कुमारी, छठी

आइआरबी से सुरेंद्र पॉल, टिक्काराम, चौथी आईआरबी से तपेंद्र कुमार, थर्ड आइआरबी से किशोरी लाल और राजेंद्र कुमार को सीआईडी में भेजा गया है। माना जा रहा है कि इन सभी की तैनाती सीएम की सुरक्षा में की जानी है। चूंकि हर मुख्यमंत्री के साथ उसकी इच्छा के अनुसार कर्मचारी तैनात किए जाते हैं, ऐसे में माना जा रहा है कि सीएम की इच्छा के बाद इन सबका तबादला किया गया है।

गोपाल दत्त बने वीरभद्र के निजी सचिव

himachal govt transfer 17 officers in the Secretariat

प्रदेश सरकार ने प्रदेश सचिवालय सेवा कैडर के अधिकारी गोपाल दत्त को पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह विशेष निजी सचिव नियुक्त किया है। मंगलवार को मुख्य सचिव विनीत चौधरी ने गोपाल दत्त की नियुक्ति के आदेश जारी किए।

पर्यटन निगम और बोर्ड से गैर सरकारी निदेशक हटाए
 प्रदेश सरकार के आदेशानुसार हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम और पर्यटन विकास बोर्ड ने अपने निदेशक मंडल से गैर सरकारी निदेशकों को हटाने की अधिसूचना जारी कर दी है।

पर्यटन विकास निगम के निदेशक मंडल से गैर सरकारी निदेशक गोपाल कृष्ण महंत, वरिंद्र धर्माणी, रूपेश कंवल, अमरजीत सिंह, सुरेंद्र सेठी और विजय इंद्र करण की छुट्टी की गई है।

पर्यटन विकास बोर्ड से गैर सरकारी निदेशक संजय ठाकुर, जसविंद्र सिंह, आकाश गर्ग, विजय कंवर, नीरज शर्मा, नवीन पॉल, अनुराग शर्मा, पद्म, अनिल वालिया, देवी छेरिन, राजा बसीन, छवि कश्यप, मीनाक्षी कंवर, हरनाम कुकरेजा और मोहिंद्र चौहान को हटाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed