फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal govt to make policy for 8 thousand PTA teachers

आठ हजार पीटीए शिक्षकों पर बड़ा फैसला लेने की तैयारी में सरकार

Tue, 17 Jul 2018 10:42 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 17 Jul 2018 10:42 AM IST
विज्ञापन
Himachal govt to make policy for 8 thousand PTA teachers

सरकारी स्कूलों में नियुक्त पीटीए शिक्षकों के नियमितीकरण की फाइल फिर खुल गई है। इस मामले को लेकर सरकार ने दोबारा से कानूनी राय लेने का फैसला लिया है। विधानसभा के मानसून सत्र से पहले सरकार इन शिक्षकों को लेकर कोई बड़ा फैसला ले सकती है।

विज्ञापन


आठ हजार पीटीए शिक्षक लंबे समय से नियमित करने की मांग कर रहे हैं। शिक्षा सचिव डॉ. अरुण कुमार शर्मा ने बताया है कि सभी कानूनी पहलुओं पर मंथन करने के बाद पीटीए शिक्षकों को लेकर जल्द फैसला ले लिया जाएगा।
विज्ञापन


बीते दिनों सुप्रीम कोर्ट से पीटीए मामले में मुख्य याचिकाकर्ता पंकज कुमार ने केस वापस ले लिया है। ऐसे में क्या शिक्षा विभाग पीटीए शिक्षकों को नियमित कर सकता है या नहीं? इसको लेकर प्रदेश सरकार कानूनी राय ले रही है। अस्थाई शिक्षकों का यह मामला साल 2015 से सुप्रीम कोर्ट की रजिस्ट्रार बेंच में चला हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

मामला सुप्रीम कोर्ट में है विचाराधीन

Himachal govt to make policy for 8 thousand PTA teachers

बीते साल नवंबर महीने में इसे डबल बैंच के लिए शिफ्ट किया गया। 5 जनवरी से इस मामले की सुनवाई शुरू हुई। राज्य के हजारों शिक्षकों का भविष्य इस मामले से जुड़ा हुआ है। याचिकाकर्ता पंकज कुमार ने साल 2013 में इस मामले को हाईकोर्ट में चुनौती दी थी।

आरोप लगाया था कि चहेतों को नौकरी दी गई जबकि पात्र शिक्षक बाहर कर दिए गए। हिमाचल हाईकोर्ट ने 2014 में अस्थाई शिक्षकों के हक में फैसला सुनाया था। सरकार ने इसके बाद इनके लिए पॉलिसी तैयार कर दी थी। प्रदेश हाईकोर्ट के फैसले के बाद ही करीब 5500 पीटीए शिक्षकों को अनुबंध पर लाया गया।

इसी दौरान हाईकोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई। सुप्रीम कोर्ट ने राज्य हाईकोर्ट के आदेशों पर रोक लगाते हुए यथा स्थिति बनाए रखने के आदेश जारी किए। इसके बाद से ये मामला सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है। करीब 2000 पीटीए शिक्षक अनुबंध पर आने से छूट गए हैं। अनुबंध पर नहीं आ सके ये शिक्षक लेफ्ट आउट पीटीए शिक्षक हैं।

पैट, पैरा और एसएमसी शिक्षकों पर भी स्पष्ट होगी स्थिति

Himachal govt to make policy for 8 thousand PTA teachers

पीटीए शिक्षकों को लेकर सरकार के फैसले के बाद पैट, पैरा और एसएमसी शिक्षकों पर भी स्थिति स्पष्ट होगी। प्रदेश के सरकारी स्कूलों में करीब चार हजार प्राथमिक सहायक शिक्षक (पैट), एक हजार पैरा और ढाई हजार एसएमसी शिक्षक नियुक्त हैं। यह सभी शिक्षक अस्थायी तौर पर नियुक्त किए गए हैं। सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के चलते प्रदेश सरकार इन्हें नियमित नहीं कर पा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed