फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal govt teachers union virender chauhan statement

संघ के प्रदेश अध्यक्ष बोले- मांगे मनवाने को शिक्षक संगठन हों एकजुट

Wed, 19 Sep 2018 05:30 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 19 Sep 2018 05:30 PM IST
विज्ञापन
Himachal govt teachers union virender chauhan statement

राजकीय अध्यापक संघ के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र चौहान ने प्रदेश के सभी शिक्षक संगठनों से मांगे पूरी करवाने के लिए एकजुट होने की अपील की है। उन्होंने कहा कि सरकार पर दबाव बनाने के लिए संगठनों को साथ मिलकर काम करना होगा। किसी भी दिन सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने का फैसला लें, इसमें राजकीय अध्यापक संघ पूरी ताकत के साथ शामिल होगा।

विज्ञापन


संघ ने शिक्षकों के साथ हो रहे खिलवाड़ और अनदेखी के लिए शिक्षा विभाग के अफसरों को जिम्मेवार ठहराया है। मुख्य प्रेस सचिव कैलाश ठाकुर ने कहा कि शिक्षकों की गलत तरीके से इंक्रीमेंट रोकना, किसी भी वर्ग की इस वर्ष अभी तक पदोन्नति न होना, 4-9-14 टाइम स्केल को खत्म करना, ग्रेड पे को टाइम स्केल बनाना।

विज्ञापन

 

शिक्षकों की जेसीसी न होना, ओल्ड पेंशन स्कीम को बहाल न करना, अनुबंध से नियमित हुए अध्यापकों को उनकी प्रथम नियुक्ति से वरिष्ठता सहित लाभ न देना, पैट, पैरा और

विज्ञापन
विज्ञापन

पीटीए शिक्षकों को नियमित न करना, प्रवक्ता पदनाम बहाल न करना जैसे कई मामले हैं।

 

जिन पर शिक्षा विभाग मौन होकर बैठा है। उन्होंने कहा कि इन सभी मांगों को पूरा करवाने के लिए शिक्षक संगठनों को एक होना होगा। उन्होंने कहा कि एक वर्ष के रिजल्ट के आधार पर शिक्षकों की इंक्रीमेंट रोकने के फैसले को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed