फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Govt Teachers Union President Virender Chauhan Statement

अध्यापक संघ ने चेताया, निदेशक को सेवा विस्तार दिया तो भुगतना होगा अंजाम

Wed, 21 Dec 2016 08:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 21 Dec 2016 08:56 PM IST
विज्ञापन
Himachal Govt Teachers Union President Virender Chauhan Statement
राजकीय अध्यापक संघ के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र चौहान - फोटो : File Photo

उच्च शिक्षा निदेशक दिनकर बुराथोकी के खिलाफ राजकीय अध्यापक संघ ने दोबारा मोर्चा खोल दिया है। संघ ने 31 दिसंबर को सेवानिवृत्त होने जा रहे दिनकर बुराथोकी को सेवा विस्तार दिए जाने का विरोध किया है। संघ का कहना है कि सूचनाएं हैं कि सरकार वर्तमान निदेशक बुराथोकी को सेवा विस्तार दे सकती है।

विज्ञापन


ऐसे में अगर सरकार इस तरह का फैसला लेती है तो आने वाले विधानसभा चुनावों में सरकार को इसका अंजाम भुगतना होगा। राजकीय अध्यापक संघ ने सरकार से शिक्षा निदेशक के पद पर स्कूल कैडर या प्रशासनिक अफसर को बैठाने की मांग की है। राजकीय अध्यापक संघ के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र चौहान ने कहा कि स्कूल कैडर या प्रशासनिक कैडर से उच्च शिक्षा निदेशक की नियुक्ति किए जाने की मांग पर पूरा संगठन एकजुट है।
विज्ञापन


मौजूदा उच्च शिक्षा निदेशक जोकि कॉलेज कैडर से हैं, उनकी सेवा विस्तार की खबरों पर संघ ने कड़ा संज्ञान लिया है। वीरेंद्र चौहान ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से अस्सी हजार शिक्षकों की मांग को ध्यान में रखते हुए इस संदर्भ में गंभीरता से विचार करने की मांग की है। उन्होंने चेताया कि आम चुनावों के लिए महज कुछ महीने शेष रह गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन हालात में शिक्षकों की अनदेखी का प्रयास न किया जाए अन्यथा इसके गंभीर नतीजे होंगे। उन्होंने कहा कि मौजूदा निदेशक के कार्यकाल को बढ़ाया गया तो संघ इसका जोरदार विरोध करेगा, जिसकी सारी जिम्मेदारी सरकार की होगी। उन्होंने कहा शिक्षकों के स्वाभिमान और आत्मसम्मान के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा।


चौहान ने उदाहरण देते हुए कहा कि मौजूदा निदेशक प्रारंभिक शिक्षा और स्टेट प्रोजेक्ट डायरेक्टर एसएसए, आरएमएसए प्रशासनिक कैडर से हैं। उनके शिक्षकों के साथ बेहतर तालमेल के साथ काम करने का तरीका बहुत ही तारीफ  योग्य है। उन्होंने कहा है कि मुख्यमंत्री को सारी विषयवस्तु का ज्ञान है। आशा की जानी चाहिए कि वे अस्सी हजार शिक्षकों की भावनाओं के अनुरूप ही निर्णय लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed