फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Himachal govt should immediately stop construction of Kiratpur-Nerchauk Fourlane, Ministry has taken action due to this reason

हिमाचल सरकार तत्काल बंद करे कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन निर्माण, मंत्रालय ने इस वजह से की कार्रवाई

Thu, 16 Jul 2020 08:51 AM IST
Krishan Singh सरोज पाठक, अमर उजाला, बिलासपुर
सरोज पाठक, अमर उजाला, बिलासपुर Published by: Krishan Singh Updated Thu, 16 Jul 2020 08:51 AM IST
विज्ञापन
Himachal govt should immediately stop construction of Kiratpur-Nerchauk Fourlane, Ministry has taken action due to this reason
सांकेतिक तस्वीर

पर्यावरण, वन एवं जलवायु मंत्रालय के देहरादून स्थित क्षेत्रीय कार्यालय ने हिमाचल सरकार को कीरतपुर-नेेरचौक फोरलेन निर्माण तत्काल प्रभाव से बंद करने के आदेश जारी किए हैं। मंत्रालय ने रोड अलाइनमेंट और भूमि अधिग्रहण प्लान में किए बदलाव पर सरकार की ओर से कोई जवाब न मिलने पर यह कार्रवाई की है। मंत्रालय की ओर से साफ किया गया है कि सरकार को तीन बार इस संबंध में पत्र लिखा, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद मंत्रालय की ओर से उक्त आदेश जारी किए गए हैं।  वहीं सरकार को यह भी आदेश जारी किए कि सरकार 30 दिनों के भीतर फोरलेन के अप्रूवड रोड अलाइनमेंट प्लान में हुए बदलाव की रिपोर्ट पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के क्षेत्रीय कार्यालय देहरादून को भेजे। उक्त जानकारी फोरलेन विस्थापित एवं प्रभावित समिति को आरटीआई में मांगी गई सूचना के अनुसार दी गई है। उक्त सूचना देने की पुष्टि केंद्रीय लोक सूचना अधिकारी डॉ. भारद्वाज आदिराजू ने की है। 

विज्ञापन


आदेश में तत्काल प्रभाव से राज्य सरकार को कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन सड़क निर्माण के काम को बंद करने के आदेश जारी किए हैं। उपरोक्त आदेशों के बाद भी सरकार अगर फोरलेन सड़क निर्माण का कार्य जारी रखती है तो इसे वन संरक्षण अधिनियम 1980 का उल्लंघन माना जाएगा। जन सूचना अधिकारी ने अपने पत्र में स्पष्ट किया है कि इससे पहले भी राज्य सरकार को तीन बार पत्र भेजे जा चुके हैं, लेकिन सरकार ने इस विषय को गंभीरता से नहीं लिया और कोई रिपोर्ट न मिलने पर अब मंत्रालय ने कड़ा संज्ञान लेते हुए हिमाचल सरकार को एक महीने के भीतर रिपोर्ट भेजने को कहा है। सरकार को रिपोर्ट में बताना होगा कि केंद्र की मंजूरी के बिना कहां-कहां उक्त रोड के अलाइनमेंट प्लान को बदला। इसके अलावा भूमि अधिग्रहण प्लान को सुपर इंपोज कर और पेड़ों के अवैध कटान, अवैध मक डंपिंग आदि की पूरी रिपोर्ट सरकार से मांगी गई है।
विज्ञापन



सड़क निर्माण कंपनी पर मंत्रालय के निर्देशों की अवहेलना का आरोप  
 इधर फोरलेन विस्थापित एवं प्रभावित समिति के उपप्रधान अशोक कुमार, चिंता देवी, बलदेव, जगतराम, सीता राम, रतन लाल, महासचिव पूर्व सैनिक मदनलाल शर्मा ने आरोप लगाया कि सड़क निर्माण कंपनी मंत्रालय के इन निर्देशों की सरेआम अवहेलना कर रही है। इसकी अब सारी मौका रिपोर्ट मंत्रालय को भेजी जाएगी और दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed