हिमाचल सरकार ने कालका से 674 लोग रेल से भेजे गोरखपुर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल सरकार के निर्देश पर अतिरिक्त उपायुक्त सोलन विवेक चंदेल की देखरेख में शुक्रवार को हरियाणा के कालका से प्रदेश में उत्तर प्रदेश के रहने वाले लोगों को रेल के माध्यम से वापस भेजा गया। कुल 674 लोगों को कालका रेलवे स्टेशन से उत्तर प्रदेश के गोरखपुर भेजा गया। अतिरिक्त उपायुक्त सोलन विवेक चंदेल ने कहा कि उत्तर प्रदेश के गोरखपुर, देवरिया और कुशीनगर के 674 व्यक्तियों को भेजा गया। कालका से ही 24 मई को एक रेलगाड़ी उत्तर प्रदेश के बरेली, 26 मई को मऊ और 28 मई को फैजाबाद के लिए रवाना होगी। इन रेलगाड़ियों में जाने के लिए प्रदेश स्तर पर संबंधित नोडल अधिकारियों के माध्यम से पंजीकरण करवाना होगा।
प्रदेश सरकार के निर्देश पर जिला प्रशासन सोलन ने श्रमिक रेलगाड़ियों के माध्यम से यात्रियों को भेजने के पूर्ण प्रबंध सुनिश्चित किए हैं। सभी लोगों को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के निर्देश के अनुरूप भेजा जा रहा है। उत्तर प्रदेश जाने वाले इन व्यक्तियों को प्रदेश पथ परिवहन निगम की 24 बसों के माध्यम से कालका पहुंचाया गया। इनमें से 22 बसें बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ क्षेत्र से, एक बस परवाणू से और एक बस सोलन से यात्रियों को लेकर पंहुची। रेलवे स्टेशन पर सभी यात्रियों के लिए भोजन, जल इत्यादि की पूर्ण व्यवस्था की गई थी। पुलिस अधीक्षक सोलन अभिषेक यादव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सोलन डॉ. शिव कुमार शर्मा, उपमंडलाधिकारी सोलन रोहित राठौर, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी सुरेश सिंघा, जिला खनन अधिकारी कुलभूषण मौजूद रहे।