प्रदेश की सड़कों पर ब्लैक स्पॉट की रिपोर्ट तलब, सरकार ने लोनिवि से मांगा ब्योरा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल सरकार ने प्रदेश भर की सड़कों पर चिह्नित 516 ब्लैक स्पॉट की रिपोर्ट तलब की है। लोक निर्माण विभाग ने इन्हें दुरुस्त करने के लिए क्या कदम उठाए हैं, इसका ब्योरा भी मांगा गया है। ब्लैक स्पॉट की जानकारी परिवहन और पुलिस विभाग से साझा करने को कहा गया है।
संबंधित जिलों के उपायुक्तों, पुलिस अधीक्षकों और परिवहन विभाग के अधिकारियों को मौके का संयुक्त निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए हैं। निरीक्षण के बाद इसकी संयुक्त रिपोर्ट मुख्य सचिव बीके अग्रवाल को भेजनी होगी।
जिला शिमला में सर्वाधिक ब्लैक स्पॉट हैं। इनकी संख्या 80 के करीब है। जिला कांगड़ा में भी 50 ब्लैक स्पॉट हैं। लोक निर्माण विभाग का दावा है कि इन स्पॉट को ठीक कर दिया है। सड़कों को चौड़ा करने के साथ रेलिंग लगाई गई है। कई स्थानों पर क्रैश बैरियर और सूचना पट्टिकाएं लगाई गई हैं।
प्रदेश के 62 नेशनल हाईवे में से सरकार ने 58 एनएच की डीपीआर बनाने के लिए कंस्लटेंट नियुक्त कर दिए हैं। लोक निर्माण विभाग के एनएच विंग ने प्रदेश सरकार को इसकी रिपोर्ट सौंपी है। विभाग ने जानकारी दी है कि 4 अन्य नेशनल हाईवे की डीपीआर बनाने के लिए 30 नवंबर तक कार्रवाई की जानी है।