फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal govt regularised 117 para teachers.

117 पैरा टीचर्स को सरकार ने दिया तोहफा

Mon, 22 Dec 2014 10:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा Updated Mon, 22 Dec 2014 10:12 PM IST
विज्ञापन
himachal govt regularised 117 para teachers.

शिक्षा विभाग में पैरा अध्यापकों के नियमित होने का सिलसिला शुरू हो गया है। चंबा में 117 अध्यापकों को इस कड़ी में नियमित किया जा रहा है। सोमवार को पैरा अध्यापकों के नियमित करने का काम विभाग में देर शाम तक चलता रहा।

विज्ञापन


शिक्षा उपनिदेशक समेत अन्य विभागीय स्टाफ देर शाम तक कार्यालय में मौजूद रहकर पैरा अध्यापकों को नियमित करने की औपचारिकता पूरी करते रहे। सुबह से ही कार्यालय में शिक्षकों की मौजूदगी दर्ज होना शुरू हो गई थी। चंबा में जारी पहली सूची में 54 पीटीआई, 31 ओटी, 31 डीएम एवं एक संगीत शिक्षक को नियमित करने के निर्देश शिक्षा विभाग को मिले हैं। इन सभी की जरूरी औपचारिकताएं उपनिदेशक कार्यालय में पूरी होनी हैं।
विज्ञापन


एलीमेंटरी शिक्षा उपनिदेशक एसएस पठानिया ने बताया कि पहली सूची में करीब 118 शिक्षकों के नाम जारी हुए हैं जो पैरा शिक्षक इस सूची में छूट गए हैं उनकी जांच-पड़ताल की जाएगी। पैरा अध्यापकों के नियमित होने में आड़े आ रही कमियों का पता लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार ने उन पैरा अध्यापकों को नियमित करने का फरमान जारी किया है जो सेवा की शर्तों को पूरा करते हों।
विज्ञापन
विज्ञापन


चंबा में सोमवार से शिक्षकों को नियमित करने की औपचारिकता शुरू हो गई है। उन्होंने बताया कि पैरा शिक्षकों को नियमित करने के संबंध में जारी की गई गाइड लाइन का निरीक्षण किया जा रहा है। उसी के आधार पर जरूरी दस्तावेज जांचे जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed