फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal govt plans for development in the state.

अब मुफ्त की जमीन पर ही बनेंगी विधायक की स्कीमें

Tue, 02 Feb 2016 09:31 AM IST
सुरेश शांडिल्य /अमर उजाला, शिमला
सुरेश शांडिल्य /अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 02 Feb 2016 09:31 AM IST
विज्ञापन
himachal govt plans for development in the state.

हिमाचल में विधायक प्राथमिकता स्कीमें अब मुफ्त की जमीन पर ही बनेंगी। प्रदेश सरकार ने विधायकों से अनुरोध किया है कि वे एमएलए प्राथमिकता के तहत आगामी वित्त वर्ष के लिए केवल उन्हीं योजनाओं के प्रस्ताव भेजें, जिनके लिए मुफ्त में निजी जमीन मिलेगी।

विज्ञापन


विधायकों को दो टूक कहा है कि राज्य सरकार विधायक प्राथमिकता योजनाओं की अधिग्रहण लागत नहीं देगी। सरकार ने आगामी वार्षिक बजट के लिए विधायकों से सड़क, लघु सिंचाई और ग्रामीण पेयजल योजनाओं के लिए दो-दो प्रस्ताव मांगे हैं।
विज्ञापन


हिमाचल सरकार के योजना विभाग ने सभी विधायकों को पत्र भेजा है कि आगामी वार्षिक बजट 2016-17 के लिए विधायकों की प्राथमिकताओं के निर्धारण के लिए मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की अध्यक्षता में चार और पांच फरवरी को दो दिवसीय बैठक हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक अपने निर्वाचन क्षेत्र में तीन मुख्य विकास शीर्षों सड़कें-पुलों, लघु सिंचाई योजनाओं और ग्रामीण पेयजल योजनाओं के प्रस्ताव भेजें। इनमें दो-दो वास्तविक नई योजनाओं (आरएनएस) और चालू स्कीमों के प्रस्ताव भेजे जाएं।

विधायकों से अनुरोध किया गया है कि वे अपने प्रस्तावों को भेजते हुए ये ध्यान रखें कि प्रस्तावित योजनाओं के लिए निजी भूमि के मामलों में सरकार अधिग्रहण की लागत नहीं देगी।

भू-स्वामियों को ऐसी भूमि स्वेच्छा से ही योजना निर्माण के लिए देनी होगी। सिंचाई योजनाओं की बात करें तो केवल ऐसी ही योजनाएं वित्तपोषित हो पाएंगी, जिनमें लाभार्थी स्वेच्छा से प्रचालन और रखरखाव के लिए सहमति देंगे।


अतिरिक्त मुख्य सचिव वित्त एवं योजना श्रीकांत बाल्दी ने कहा कि योजनाओं में किसी तरह का कोई विवाद नहीं हो, इसीलिए सरकार की ये कोशिश रहती है कि जो भूमि आसानी से मिले, वही ठीक है। इससे योजनाएं धरातल पर आसानी से लागू हो पाएंगी। विधायकों से भी यही अनुरोध किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed