फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal govt planning to withdraw case against ias deepak sanan

पूर्व आईएएस के खिलाफ चल रहे केस पर ये फैसला ले सकती है सरकार

Fri, 26 Jan 2018 09:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Fri, 26 Jan 2018 09:46 AM IST
विज्ञापन
himachal govt planning to withdraw case against ias deepak sanan

राजनीतिक बदले की भावना से दर्ज मामलों को वापस लेने में सरकार ने कसरत तेज हो गई है। एचपीसीए मामले में भाजपा सरकार पूर्व आईएएस अधिकारी दीपक सानन पर कार्रवाई के लिए दी गई अभियोजन मंजूरी वापस लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


सानन के खिलाफ दर्ज मामले पर निर्णय लेने के लिए सरकार ने विधि विभाग को फाइल भेजी है। विधि विभाग की सलाह के बाद इस पर फैसला लिया जाना है। सूत्रों के अनुसार जयराम सरकार इस केस को खत्म करने से पहले इस मामले में दी गई अभियोजन मंजूरी को वापस लेने के पक्ष में हैं। 
विज्ञापन


साथ ही आईएएस अधिकारी डॉ. अजय शर्मा पर कार्रवाई के लिए दी गई अभियोजन मंजूरी को वापस लिया जाना है। इस मामले में 1982 बैच के आईएएस दीपक सानन पर आरोप हैं कि पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल की सरकार में राजस्व विभाग में रहते हुए एचपीसीए को लैंड यूज चैंज करने 
विज्ञापन
विज्ञापन


की मंजूरी दी, जबकि इन्हें इसके लिए तत्कालीन कैबिनेट से मंजूरी लेनी चाहिए थी। वहीं, अजय शर्मा खेल विभाग में निदेशक के पद पर तैनात थे। इस मामले में कार्रवाई करने के लिए पूर्व कांग्रेस सरकार ने अभियोजन मंजूरी दी। 

सुप्रीम कोर्ट में मामले, फंस सकता है पेच

himachal govt planning to withdraw case against ias deepak sanan

इसके अलावा पीसी एक्ट में 13 बी के तहत कार्रवाई करने के लिए केंद्र से अभियोजन मंजूरी मांगी थी। केंद्र ने इस अभियोजन मंजूरी को देने से इंकार कर दिया था। पूर्व सरकार ने आईपीसी की 120 बी और सीआरपीसी की धारा 197 के तहत कार्रवाई करने की मंजूरी दी थी।

राज्य सरकार अभियोजना मंजूरी वापस लेने की तैयारी कर रही है, लेकिन फिलहाल मामला सुप्रीमकोर्ट में चल रहा है। ऐसे में प्रकरण में राज्य सरकार अभी कोई भी निर्णय लेना आसान नहीं है। इस पक्ष पर भी सरकार विधि विभाग से राय मांग रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed