फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Govt planning to launch Evidhan Mobile App.

अब इस एप से अपने विधायक से कीजिए बात

Mon, 01 Dec 2014 10:00 AM IST
Updated Mon, 01 Dec 2014 10:00 AM IST
विज्ञापन
Himachal Govt planning to launch Evidhan Mobile App.

हिमाचल की जनता अब हाईटेक तरीके से विधायकों से सीधे जुड़ जाएगी। हिमाचल सरकार के विधायकों को जनता से जोड़ने के लिए ई विधान मोबाइल ऐप लांच होने जा रहा है। हिमाचल विधानसभा का आईटी विंग ई विधान मोबाइल ऐप को तैयार करने में लगा हुआ है। इस ऐप में खास बात यह होगी कि व्हाट्स ऐप और फेसबुक की तरह मोबाइल पर यह डाउनलोड हो सकेगा।

विज्ञापन


लोग मोबाइल से ही अपने विधानसभा क्षेत्र के विधायक को अपनी समस्या ई विधान मोबाइल ऐप में टाइप कर सीधे भेज सकेंगे। समस्या से संबंधित फोटो और वीडियो भी ऐप में टैग कर विधायक को भेजा जा सकेगा। इससे फायदा यह होगा कि विधायक जनता से सीधे ऑनलाइन जुड़ जाएंगे।

विज्ञापन

सिर्फ कुछ दिनों का करें इंतजार

Himachal Govt planning to launch Evidhan Mobile App.

समस्याएं सीधे उनके पास चुटकियों में पहुंच जाएगी। ऐसे में उनका हल भी तुरंत होगा। हिमाचल विधानसभा के आईटी प्रभारी दीपक भंडारी ने बताया कि ई विधान मोबाइल ऐप पर काम चल रहा है। उम्मीद है कि जल्द ही जनता को इसका फायदा मिलेगा।

ई विधान मोबाइल ऐप लांच होने के बाद विधायकों को अपने क्षेत्र के बारे में हर समस्या का पता अपने मोबाइल पर ही चल जाएगा। कोई भी व्यक्ति सुबूतों सहित इस नए ऐप के जरिये विधायक को जानकारी दे सकेगा। इससे जांच अधिकारी को भी फैसला लेने में कोई परेशानी नहीं होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed