फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal govt: patanjali food products to undergo test

पतंजलि के उत्पादों की होगी जांच, सैंपल फेल हुए तो बंद होगी बिक्री

Sat, 12 Dec 2015 08:54 AM IST
Updated Sat, 12 Dec 2015 08:54 AM IST
विज्ञापन
Himachal govt: patanjali food products to undergo test

योग गुरु बाबा रामदेव के पतंजलि आटा नूडल्स में कीड़े और देसी घी में फंगस आने के बाद हिमाचल सरकार ने कड़ा संज्ञान लिया है। स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने प्रदेश में पतंजलि के सभी खाद्य उत्पादों के सैंपल भरने के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्री का कहना है कि जिस भी खाद्य पदार्थ का सैंपल फेल पाया गया उसकी बिक्री बंद कर दी जाएगी। बाबा रामदेव अपने उत्पादों को लेकर मुश्किलों में घिरते जा रहे हैं। हरियाणा के जींद में पतंजलि आटा नूडल्स में कीड़ा मिलने के बाद हरिद्वार में गाय के देशी घी में फंगस लगने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन

प्रदेश भर में की जाएगा पतंजलि के खाद्य उत्पादों की जांच

Himachal govt: patanjali food products to undergo test

इसके बाद हिमाचल का स्वास्थ्य महकमा सतर्क हो गया है। स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने शुक्रवार को सचिवालय में विभाग के आला अफसरों से इस पर चर्चा की और फैसला लिया गया कि प्रदेश भर में पतंजलि के खाद्य उत्पादों की जांच की जाएगी।

जगह-जगह सैंपल लिए जाएंगे। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगामी फैसला लिया गया है। पतंजलि के के अलावा अन्य कंपनियों के खाद्य पदार्थ भी जांच के दायरे में रखे गए हैं। बीते दिनों ही उत्तराखंड सरकार ने पतंजलि के खाद्य उत्पादों की जांच के आदेश दिए थे। पतंजलि की प्रदेश के हजारों दुकानें व आउटलेट खुले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed