{"_id":"5af5ac3a4f1c1bdf408b46e3","slug":"himachal-govt-issued-notification-to-regularize-contract-employees","type":"story","status":"publish","title_hn":" अनुबंध कर्मियों को नियमित करने की अधिसूचना जारी, मंत्रिमंडल में मिली थी मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनुबंध कर्मियों को नियमित करने की अधिसूचना जारी, मंत्रिमंडल में मिली थी मंजूरी
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Updated Sat, 12 May 2018 09:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकार ने अनुबंध कर्मचारियों को राहत देते हुए नियमित करने के लिए अधिसूचना जारी कर दी है।कार्मिक विभाग ने 31 मार्च, 2018 तक तीन साल का अनुबंध सेवाकाल पूरा करने वाले सरकारी कर्मियों को नियमित करने की अधिसूचना जारी कर दी है।
विज्ञापन
बीते दिनों हुई मंत्रिमंडल बैठक में नियमितीकरण को मंजूरी दी गई थी। शुक्रवार को कार्मिक विभाग ने अधिसूचना जारी कर 31 मार्च और 30 सितंबर को तीन साल का सेवाकाल पूरी करने वाले कर्मियों को नियमित करने के सभी विभागाध्यक्षों को आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन
निर्धारित समय पर सरकार के फैसला नहीं लेने के चलते नियमित होने वाले कर्मियों को डेढ़ से दो माह के बाद वित्तीय और अन्य लाभ मिलेंगे। कर्मचारियों को बैकडेट से लाभ नहीं मिलेंगे।
विज्ञापन
कार्मिक विभाग के नियमितीकरण की अधिसूचना जारी होने के बाद अब सभी विभाग अपनी प्रक्रिया शुरू करेंगे। पात्र कर्मचारियों के दस्तावेजों के परीक्षण समेत अन्य औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उन्हें नियमित किया जाएगा।