फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal govt is to planning hike in VAT rates over Tobacco products

50% वैट बढ़ा! अब क्या मिलेगा महंगा जानिए

Thu, 10 Jul 2014 10:28 AM IST
Updated Thu, 10 Jul 2014 10:28 AM IST
विज्ञापन
Himachal govt is to planning hike in VAT rates over Tobacco products

हिमाचल प्रदेश में तंबाकू पर 50 फीसदी वैट लगाने की तैयारी है। इसे लेकर सरकार की ओर से कसरत शुरू कर दी गई है, ताकि प्रदेश में तंबाकू उत्पादों पर बंदिशों को कड़ा किया जा सके।

विज्ञापन


सूबे में तंबाकू को हतोत्साहित करने के लिए यह कदम उठाया जा रहा है। अमेरिका से विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की तंबाकू विरोधी कार्यशाला से लौटने के बाद प्रदेश के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री कौल सिंह ठाकुर की ओर से यह योजना बनाई जा रही है।
विज्ञापन

फिलहाल 36 प्रतिशत है वैट दर

Himachal govt is to planning hike in VAT rates over Tobacco products

राज्य में तंबाकू उत्पाद पर फिलहाल 36 प्रतिशत वैट लगाया गया है। इसे बढ़ाकर सरकार 50 फीसदी करने की तैयारी में है, जिससे तंबाकू उत्पादों की बिक्री पर अंकुश लगाने में आसानी हो सके। वैट बढ़ने की स्थिति में प्रदेश में तंबाकू उत्पाद महंगे हो जाएंगे।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री कौल ठाकुर ने बताया कि तंबाकू के सेवन से प्रदेश में तकरीबन एक हजार लोग कैंसर से पीडि़त हैं। जिसमें मुंह, जीभ, गला, दांत और लंग कैंसर शामिल है।

आईजीएमसी शिमला के कैंसर विभाग में आने वाले मरीजों से हिमाचल में इन मरीजों की संख्या के बारे में जानकारी मिली है।

जन जागरूकता पर भी जोर

Himachal govt is to planning hike in VAT rates over Tobacco products

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने बताया कि तंबाकू के खिलाफ प्रदेश में बड़े पैमाने पर जन जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इसमें सरकारी और गैर सरकारी संस्थाओं को भी शामिल किया जाएगा।

साथ ही सड़क, पार्क, होटल, सिनेमा हाल में सार्वजनिक तंबाकू सेवन पर भी रोक लगाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed