फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal govt is planning to regular appointment of more than 2500 school principal

हिमाचल में 2500 से ज्यादा प्रिंसिपलों को बड़ी राहत देने की तैयारी

Thu, 03 May 2018 10:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Thu, 03 May 2018 10:21 AM IST
विज्ञापन
himachal govt is planning to regular appointment of more than 2500 school principal

हिमाचल सरकार ने 2500 से अधिक प्रिंसिपलों को बड़ी राहत देने की तैयारी कर ली है। सरकारी स्कूलों में प्लेसमेंट आधार पर नियुक्त 2500 से अधिक प्रिंसिपलों को जल्द वित्तीय लाभ के साथ प्रिंसिपल के पद पर स्थायी नियुक्ति मिलेगी। 

विज्ञापन


प्लेसमेंट पर नियुक्त प्रिंसिपलों को स्थायी नियुक्ति देने की सरकार ने प्रक्रिया शुरू कर दी है। शिक्षा विभाग और वित्त विभाग के बीच इस मामले को लेकर इन दिनों चर्चा अंतिम दौर में चल रही है। संभावित है कि एक माह के भीतर सरकार प्रिंसिपलों को बड़ी राहत देने के आदेश जारी करेगी।

विज्ञापन

यहां जानिए क्या है पूरा मामला

himachal govt is planning to regular appointment of more than 2500 school principal

प्रिंसिपलों की पदोन्नति का मामला कोर्ट में लंबित था। राज्य के स्कूलों में तैनात प्रिंसिपलों को पदोन्नति मिलने के बावजूद भी एडहॉक पर ही सेवानिवृत्त होना पड़ रहा था। वरिष्ठता के आधार पर शिक्षा विभाग इन्हें प्रिंसिपल तो बनाता रहा, लेकिन किसी भी तरह का वित्तीय लाभ नहीं दिया। 

बीते साल अक्तूबर महीने में सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व सैनिकों की वरिष्ठता के एक मामले पर हिमाचल उच्च न्यायालय के उस फैसले को यथावत रखा, जिसमें पूर्व सैनिकों की दोबारा नियुक्ति पर सेना की सेवा को वरिष्ठता में नहीं जोड़ने की बात कही थी।

 इस फैसले के आने के बाद से शिक्षा विभाग ने प्रिंसिपलों को स्थायी पदोन्नति देने की प्रक्रिया शुरू की थी। विधानसभा चुनाव के चलते आचार संहिता लगने से मामला लटक गया था। अब भाजपा सरकार ने दोबारा से इस मामले पर मंथन शुरू कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed