फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal govt is planning to change the vacation schedule of Summer closing Schools

हिमाचल के ग्रीष्मकालीन स्कूलों की छुट्टियों में बदलाव की तैयारी

Thu, 07 Mar 2019 05:00 AM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: ashok chauhan Updated Thu, 07 Mar 2019 05:00 AM IST
विज्ञापन
himachal govt is planning to change the vacation schedule of Summer closing Schools

प्रदेश के ग्रीष्मकालीन सरकारी स्कूलों की छुट्टियों में बदलाव होने जा रहा है। शैक्षणिक सत्र 2019-20 से पहली बार अप्रैल में दी जाने वाली 10 दिनों की छुट्टियों के आदेश को लागू करने से पहले ही संशोधित करने की तैयारी शुरू हो गई है।

विज्ञापन


अप्रैल महीने में दी जाने वाली दस दिनों की छुट्टियों में कटौती कर आधी छुट्टियों को बरसात के दौरान देने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। उच्च शिक्षा निदेशालय का यह प्रस्ताव जल्द ही प्रदेश सरकार को मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। 
विज्ञापन


इस साल जनवरी में निदेशालय ने आदेश जारी कर ग्रीष्मकालीन छुट्टियों वाले सरकारी स्कूलों को शैक्षणिक सत्र 2019-20 से जनवरी महीने में सर्दियों की दस दिनों की छुट्टियां नहीं देने का एलान किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

आदेशों को संशोधित करने की तैयारी

himachal govt is planning to change the vacation schedule of Summer closing Schools

विधायक प्राथमिकता बैठक में मामला उठने के बाद सरकार ने छुट्टियों में बदलाव किया। नए शैक्षणिक सत्र में पहली अप्रैल से 10 अप्रैल तक ग्रीष्मकालीन स्कूलों में दस दिनों की वसंत की छुट्टियों देने का सरकार ने फैसला लिया था।

अब इन आदेशों को संशोधित करने की तैयारी शुरू हो गई है। नए प्रस्ताव के तहत अप्रैल में सिर्फ पांच दिन की छुट्टियां दी जाएंगी। शेष पांच छुट्टियों को बरसात की छुट्टियों में शामिल किया जाएगा। 

हमीरपुर, ऊना, बिलासपुर के सभी स्कूलों सहित कांगड़ा, मंडी, शिमला, सोलन, सिरमौर और चंबा जिला के कुछ क्षेत्रों में ग्रीष्मकालीन स्कूल हैं। कुल्लू, लाहौल स्पीति, किन्नौर और चंबा के पांगी-भरमौर में सभी स्कूल शीतकालीन छुट्टियों वाले हैं। इन जिलों की छुट्टियों में बदलाव करने का कोई प्रस्ताव नहीं है।

छुट्टियों में बदलाव करने का यह है तर्क

himachal govt is planning to change the vacation schedule of Summer closing Schools

छुट्टियों में बदलाव करने की तैयारी में जुटे उच्च शिक्षा निदेशालय ने तर्क दिया है कि अप्रैल के पहले हफ्ते में दसवीं और जमा दो की बोर्ड परीक्षाओं के पेपर चैक किए जाते हैं। कई शिक्षकों की इसमें ड्यूटी लगती है।

अगर पहली से दस अप्रैल तक छुट्टियां रहेंगी तो पेपर चैक करवाने में दिक्कत पेश आएगी। इस कारण छुट्टियों को कम किया जा रहा है। इसके अलावा बरसात के सीजन में कई बार स्कूल बंद करने पड़ते है। ऐसे में इस स्थिति से निपटने के लिए बरसात की छुट्टियां बढ़ाई जानी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed