फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal govt is planning to change bus route

बस रूटों में फेरबदल करने की तैयारी, सरकार ने लिया ये फैसला

Thu, 25 Jan 2018 10:13 AM IST
धर्मेंद्र पंडित, अमर उजाला, शिमला
धर्मेंद्र पंडित, अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 25 Jan 2018 10:13 AM IST
विज्ञापन
himachal govt is planning to change bus route

हिमाचल प्रदेश परिवहन निगम के बस रूटों में फेरबदल करने की तैयारी चल रही है। लंबे रूटों पर सरकारी और निजी बसों के बीच 15 मिनट से लेकर डेढ़ से दो घंटे तक का अंतराल रहेगा। शहरों में भी बसें 10 से 15 मिनट का अंतराल बनाकर चलेंगी। 

विज्ञापन


परिवहन निगम को घाटे से उबारने के लिए प्रदेश सरकार यह पहल कर रही है। इस मसले पर सरकार निजी ऑपरेटरों के साथ भी बैठक करेगी। इस पॉलिसी से परिवहन निगम और निजी ऑपरेटरों को फायदा होगा। 
विज्ञापन


वर्तमान में परिवहन निगम और निजी बस ऑपरेटरों में सवारियों को लेकर होड़ रहती है। कहीं 10 मिनट के बाद तो कहीं दो घंटे बाद भी लोगों को सेवाएं उपलब्ध नहीं हो रही हैं। ऐसे में प्रदेश सरकार ने रूटों की फाइल मंगवा दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फिलहाल प्रदेश में एचआरटीसी के पास 31 सौ बसें हैं। इनमें से करीब 27 सौ बसों को 2200 रूटों पर दौड़ाया जा रहा है। 600 रूट ऐसे भी हैं, जो घाटे पर चल रहे हैं। हर साल निगम को इन रूटों से 200 करोड़ रुपये तक का घाटा सहन करना पड़ रहा है। 

himachal govt is planning to change bus route

दूसरे, कई जगह परिवहन निगम की बसों के आगे निजी ऑपरेटरों को रूट दिए गए हैं। इन रूटों में 10 से 15 मिनट का अंतराल है। इससे भी निगम को घाटा हो रहा है। इसी तरह निजी ऑपरेटरों की बात करे तो प्रदेश में इनकी 3500 बसें चल रही हैं। करीब 3 हजार रूटों पर यह ऑपरेटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।  

परिवहन निगम के मुताबिक एचआरटीसी की तरह निजी ऑपरटरों को भी घाटे के रूट और ग्रामीण क्षेत्र की सड़कों से होकर गुजरना पड़ेगा। सरकार का मानना है कि परिवहन निगम की तरह निजी ऑपरेटर भी सर्विस प्रोवाइडर हैं।

प्रदेश में बस रूटों को लेकर पॉलिसी बनाई जाएगी। वर्तमान में बसें समयसारिणी के मुताबिक नहीं चल रही हैं। सवारियों को लेकर होड़ मची है। निजी ऑपरेटरों के साथ इसका सेटअप बिठाया जाएगा। निगम के बस रूटों में फेरबदल होने की भी संभावना है। - गोबिंद ठाकुर, परिवहन मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed