{"_id":"5c36f0bcbdec2256a50a49be","slug":"himachal-govt-increase-transfer-quota-for-jbt-teachers","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिलों में नियुक्त सीएंडवी शिक्षकों और जेबीटी का तबादला कोटा बढ़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिलों में नियुक्त सीएंडवी शिक्षकों और जेबीटी का तबादला कोटा बढ़ा
Thu, 10 Jan 2019 12:44 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 10 Jan 2019 12:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश के विभिन्न जिलों में नियुक्त सीएंडवी शिक्षकों और जेबीटी का तबादला कोटा एक फीसदी से बढ़ाकर तीन फीसदी कर दिया गया है। मंत्रिमंडल ने तबादला कोटा बढ़ाने के साथ 13 साल का सेवाकाल और रिलीवर देने की शर्त को बरकरार रखा है। शिक्षक संगठनों ने 13 साल के सेवाकाल को घटाकर पांच साल करने की सरकार से मांग उठाई थी।
विज्ञापन
सीएंडवी और जेबीटी का जिला कैडर है। सरकार ने शिक्षकों की नियुक्ति करते समय पांच जिलों का विकल्प दिया था। गृह जिला में वापसी के लिए सरकार ने पहली नियुक्ति वाले स्कूल में न्यूनतम 13 साल सेवाएं देने की शर्त रखी है। एक फीसदी तबादले कोटे के चलते बहुत कम शिक्षकों को इसका लाभ मिल पा रहा था।
विज्ञापन
शिक्षक संगठनों की मांग के बाद सरकार ने तबादला कोटा में दो फीसदी की बढ़ोतरी की है। हालांकि 13 साल के लंबे सेवाकाल की शर्त में कोई छूट नहीं दी है। कुछ मंत्रियों की ओर से इस कोटे को पांच फीसदी करने की मांग भी उठाई गई, मगर इस पर सहमति नहीं बनी।
विज्ञापन