{"_id":"5df4da618ebc3e879c00ff74","slug":"himachal-govt-in-touch-with-center-on-renuka-dam-project-cm","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेणुका बांध परियोजना पर केंद्र के संपर्क में सरकार: सीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेणुका बांध परियोजना पर केंद्र के संपर्क में सरकार: सीएम
Sat, 14 Dec 2019 06:19 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तपोवन (धर्मशाला)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तपोवन (धर्मशाला)
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 14 Dec 2019 06:19 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर
- फोटो : अमर उजाला
रेणुका बांध परियोजना के निर्माण की सभी प्रक्रियात्मक औपचारिकताएं संबंधित दस्तावेज केंद्र सरकार को भेज दिए हैं। यह जानकारी मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने रेणुका के विधायक विनय कुमार के लिखित प्रश्न के जवाब में दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि परियोजना की स्वीकृति को लेकर वह केंद्र सरकार के संपर्क में हैं। जल्द की परियोजना की मंजूरी देने का मामला फिर केंद्र सरकार से उठाया जाएगा।
विज्ञापन
रेणुका बांध परियोजना (40 मेगावाट) राष्ट्रीय महत्व का प्रोजेक्ट है। इस परियोजना से देश की राजधानी दिल्ली के लिए पेयजल की आपूर्ति की जाएगी। परियोजना में 148 मीटर ऊंचा बांध, स्तह पर विद्युत गृह का निर्माण गिरी नदी पर किया जाएगा। इस जलाशय में 49,800 हेक्टेयर मीटर पानी का संग्रह होगा, जिसमें से 23 घनमीटर/प्रति सेकेंड की दर से दिल्ली को स्थिर आपूर्ति के तौर पर पानी मिलेगा।
विज्ञापन