फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal govt hikes salary of Primary Assistant Teacher (PAT) upto 21,500 rupee

प्राथमिक सहायक शिक्षकों की बल्ले-बल्ले, दोगुना हुआ वेतन

Fri, 14 Apr 2017 09:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Fri, 14 Apr 2017 09:49 PM IST
विज्ञापन
Himachal govt hikes salary of Primary Assistant Teacher (PAT) upto 21,500 rupee

राज्य सरकार ने सूबे के 3,400 प्राथमिक सहायक शिक्षकों (पैट) का मासिक मेहनताना करीब दोगुना कर दिया है। इन शिक्षकों को अब 11,000 के बजाय हर महीने 21,500 रुपये मिलेंगे। बढ़ा हुआ मेहनताना एक अप्रैल 2017 से मिलेगा।

विज्ञापन


सरकार ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। बीते 30 मार्च को राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में सरकार ने पैट को नियमित शिक्षकों के बराबर स्केल देने का फैसला लिया था। 

विज्ञापन

35,000 रुपये बनता है मासिक वेतन

Himachal govt hikes salary of Primary Assistant Teacher (PAT) upto 21,500 rupee

अधिसूचना में पैट का स्केल सरकार ने स्पष्ट नहीं किया है और न ही भविष्य में बढ़ोतरी की बात कही है। 21,500 रुपये प्रति माह के जिस मेहनताने पर शिक्षकों को फिक्स किया गया है, वह नियमित शिक्षकों के बराबर नहीं है। 21,500 का मेहनताना पुराने स्केल के आधार पर दिया गया है।

वर्तमान में नियमित कर्मचारी का स्केल 10,300, 4,200 ग्रेड पे, 130 फीसदी महंगाई भत्ता और अन्य भत्ते शामिल हैं। इन भत्तों के आधार पर नियमित कर्मचारी का वेतन प्रतिमाह करीब 35,000 रुपये बनता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed