फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal govt hike wages of panchayat chokidars

हजारों पंचायत चौकीदारों और टेलरिंग टीचर को बड़ा तोहफा

Sun, 03 Jul 2016 12:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 03 Jul 2016 12:55 PM IST
विज्ञापन
himachal govt hike wages of panchayat chokidars

हिमाचल सरकार ने हजारों पंचायत चौकीदारों और टेलरिंग शिक्षकों का मानदेय बढ़ा दिया है। प्रदेश में 3226 पंचायत चौकीदारों और लगभग 2200 टेलरिंग शिक्षकों को इसका लाभ मिला है। राज्य सरकार ने इनका मानदेय और ग्रांट-इन-एड बढ़ाने की अधिसूचना जारी कर दी है। वहीं, हिमाचल सरकार ने पंचायत प्रतिनिधियों का मानदेय बढ़ाने का फैसला भी लागू कर दिया है।

विज्ञापन


सरकार ने पंचायतों में ट्रेनिंग देने के लिए टेलरिंग शिक्षकों के मानदेय को 2000 रुपये से बढ़ाकर 2300 रुपये कर दिया और इसी तरह से पंचायत चौकीदारों की ग्रांट-इन-एड को भी बढ़ाकर 1850 रुपये से 2050 रुपये किया गया है। राज्य सरकार ने अधिसूचना में स्पष्ट किया है कि नई व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू होगी। यह मालूम रहे कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने इन दोनों श्रेणियों का मानदेय बढ़ाने की घोषणा अपने बजट भाषण में भी की थी।

विज्ञापन

पंचायत प्रतिनिधियों का मानदेय ऐसे बढ़ा

himachal govt hike wages of panchayat chokidars

हिमाचल सरकार ने पंचायत प्रतिनिधियों का मानदेय बढ़ाने के मंत्रिमंडल के फैसले को शनिवार को इसकी अधिसूचना जारी कर लागू कर दिया है। अब जिला परिषद अध्यक्ष का मानदेय 6500 से बढ़ाकर 8000, जिला परिषद उपाध्यक्ष का 4500 से बढ़ाकर 6000, जिला परिषद सदस्य का 2600 से बढ़ाकर 3500, पंचायत समिति अध्यक्ष का 3500 से बढ़ाकर 5000, पंचायत

समिति उपाध्यक्ष का 2400 से बढ़ाकर 3500 और पंचायत समिति सदस्य का 2100 से बढ़ाकर 3000 रुपये किया गया है। ग्राम पंचायत प्रधान का मानदेय 2100 से बढ़ाकर 3000 और ग्राम पंचायत उपप्रधान का 1800 से बढ़ाकर 2200 रुपये किया गया है। ग्राम पंचायत सदस्य का मानदेय महीने में दो बैठकों के लिए 200 से बढ़ाकर 225 रुपये प्रति बैठक बढ़ाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed