फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal govt helicopter on lease

लीज पर दो हेलीकॉप्टर लेने का मामला लटका

Sat, 29 Sep 2018 01:14 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 29 Sep 2018 01:14 PM IST
विज्ञापन
himachal govt helicopter on lease

वीआईपी और आपदा से निपटने के लिए सरकार की ओर से लीज पर लिए जाने वाले दो हेलीकॉप्टरों का मामला लटक गया है। देश की 18 हवाई कंपनियों में से तीन कंपनियों को शार्ट लिस्ट किया था। बिड में तीनों कंपनियां क्वालिफाई नहीं कर पाई हैं। सचिवालय सामान्य प्रशासन मामले को सरकार के ध्यान में लाया है। बताया जा रहा है कि सरकार ने नए सिरे से टेंडर आमंत्रित करने की बात कही है। 

विज्ञापन


सरकार को 15 हजार फीट तक उड़ान की क्षमता वाला हेलीकॉप्टर चाहिए। सचिवालय सामान्य प्रशासन ने कंपनियों से आवेदन मांगे थे। 26 सितंबर को तीन हवाई सेवा कंपनियों की बिड खुली थी। इसमें स्काई एयरवेज, ग्लोबल वेक्टरा और थंबाई एविएशन हवाई सेवा कंपनी ने भाग लिया।
विज्ञापन


तीनों के पास एमआई-71 हेलीकॉप्टर नहीं हैं। सरकार वर्तमान में पवन हंस हवाई सेवा कंपनी के एक हेलीकॉप्टर की सेवाएं ले रही है। इसका प्रयोग वीआईपी ड्यूटी के साथ हेली टैक्सी सेवा के लिए किया जा रहा है। हेली टैक्सी के तहत पवन हंस हवाई सेवा कंपनी का हेलीकॉप्टर शिमला से चंडीगढ़ और चंडीगढ़ से शिमला के लिए उड़ान भर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आने वाले दिनों में धर्मशाला से चंडीगढ़ और मनाली से रोहतांग के लिए हेलीकॉप्टर सेवा शुरू करने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। रोहतांग में हेली टैक्सी सेवा शुरू करने के लिए ट्रायल भी हो चुका है। इसके लिए सरकार को अतिरिक्त हेलीकॉप्टर चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed