एशियन गेम्स में मेडल लाने वाले हिमाचली खिलाड़ियों पर धनवर्षा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आखिर प्रदेश सरकार ने भी एशियन गेम्स में मेडल जीतने वाले हिमाचल के खिलाड़ियों को पुरस्कार देने की योजना बना ली है। जल्द खेल विभाग एशियन गेम्स में मेडल लाने वाले चारों कबड्डी खिलाड़ियों को नकद राशि से सम्मानित करेगा।
सरकार ने गोल्ड मेडल लाने पर 20 लाख, सिल्वर मेडल पर 10 और कांस्य मेडल जीतने पर छह लाख रुपये देने की योजना बनाई है, लेकिन इस बार सूबे के किसी भी खिलाड़ी ने गोल्ड मेडल नहीं जीता है।
एशियन गेम्स में सूबे के चार खिलाड़ियों ने मेडल जीते हैं। चारों खिलाड़ी कबड्डी खेल से जुड़े हैं। ये भारतीय कबड्डी टीम से एशियन गेम्स में देश के लिए खेले हैं। महिला टीम में प्रियंका नेगी, कविता ठाकुर और रितु नेगी, जबकि पुरुष टीम में अजय ठाकुर शामिल थे।
पिछली बार के मुकाबले दोगुनी है राशि
प्रदेश सरकार सिल्वर मेडल लाने पर प्रियंका नेगी, कविता ठाकुर और रितु नेगी को 10-10 लाख रुपये और अजय ठाकुर को कांस्य पदक लाने के लिए छह लाख रुपये की नकद राशि से सम्मानित करेगी।
उधर, खेल विभाग की संयुक्त निदेशक सुमन रावत ने कहा कि एशियन गेम्स से मेडल लाने वाले सूबे के खिलाड़ियों को जल्द सम्मानित किया जाएगा। अक्तूबर महीने में कार्यक्रम प्रस्तावित है।
साल 2014 में हुए एशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वालों को दी गई धनराशि के मुकाबले इस बार दोगुनी धनराशि दी जा रही है। पिछले साल गोल्ड के लिए दस लाख रुपये धनराशि निर्धारित की गई थी, जबकि इस बार 20 लाख रुपये है।