फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal govt gave 95 crore for disaster relief to disttricts

आपदा राहत के लिए सरकार ने दिए 95 करोड़, उपायुक्तों को राशि जारी

Wed, 31 Oct 2018 12:03 PM IST
विपिन काला, अमर उजाला, शिमला
विपिन काला, अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 31 Oct 2018 12:03 PM IST
विज्ञापन
himachal govt gave 95 crore for disaster relief to disttricts

राज्य सरकार ने प्राकृतिक आपदा प्रभावित क्षेत्रों को राहत और पहुंचाने के लिए कुल 95 करोड़ रुपये की राहत राशि जारी की है। जिलों के उपायुक्तों को यह राहत राशि जारी की गई है। इससे पहले सरकार ने 122 करोड़ की राहत राशि की पहली किस्त जारी की थी। जिलों के लिए यह राशि विभिन्न विभागों के नुकसान की क्षतिपूर्ति के लिए जारी की गई है।

विज्ञापन


पिछले दस साल में प्राकृतिक आपदा से इस बार सबसे अधिक क्षति हुई है।  सरकारी आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में 1 जुलाई से 30 सितंबर तक कुल 1593 करोड़ की क्षति का आंकलन किया जा चुका है। पिछले दस साल की अवधि में प्राकृतिक आपदा से यह सबसे ज्यादा नुकसान है। इन दौरान सबसे अधिक नुकसान प्रदेश की सड़कों को पहुंचा है। सरकार के पहुंची रिपोर्ट के अनुसार करीब 800 करोड़ की क्षति प्रदेश की सड़कों को पहुंची है। जिलों के उपायुक्तों पचास करोड़ की राशि राहत के लिए दी गई है।  
विज्ञापन


अतिरिक्त मुख्य सचिव (लोनिवि) मनीषा नंदा के अनुसार राज्य आपदा राहत कोष (एसडीआरएफ) से प्राकृतिक आपदा राहत की दूसरी किस्त 95 करोड़ की जारी कर दी है। यह राशि प्रदेश के सभी उपायुक्तों और कई अन्य विभागों के लिए जारी कर दी गई है। पिछले दस साल में राज्य को प्राकृतिक आपदा से सबसे अधिक 1593 करोड़ की क्षति हुई है। सड़कों को सबसे 800 करोड़ का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभिन्न विभागों के लिए भी जारी की राशि
 राज्य सरकार ने कुल 95 करोड़ की राहत राशि में से पचास करोड़ की राशि उपायुक्तों को जारी की है। इसके अलावा सरकार ने लोक निर्माण विभाग को 25 करोड़, सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग को 10 करोड़, बिजली विभाग को 5 करोड़, बागवानी 2.5 करोड़ और कृषि विभाग को 2.5 करोड़ की राशि जारी की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed