{"_id":"58bc41744f1c1be25ee7e53b","slug":"himachal-govt-focus-on-nutrition-in-pds-scheme","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी डिपुओं के राशन में और पौष्टिकता बढ़ाने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी डिपुओं के राशन में और पौष्टिकता बढ़ाने की तैयारी
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Mon, 06 Mar 2017 10:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने डिपुओं में मिलने वाले सस्ते राशन को और पौष्टिक बनाने की कवायद शुरू की है। पौष्टिक राशन देने की यह कवायद विभाग केंद्र सरकार के साथ मिलकर करेगा। इसके लिए हाल ही में दिल्ली में एक बैठक हुई जिसमें केंद्र ने हिमाचल समेत अन्य राज्यों की सरकारों से सुझाव मांगे हैं।
विज्ञापन
डिपुओं में मिलने वाले राशन की पौष्टिकता बढ़ाने की कवायद केंद्रीय बाल एवं महिला कल्याण मंत्रालय की पहल पर शुरू हुई है। दरअसल, देशभर में बड़ी संख्या में बच्चों और बड़ों में आयरन, विटामिन और आयोडीन जैसे मिनरल्स की कमी के मामले बढ़े हैं।
विज्ञापन
इसे देखते हुए केंद्रीय बाल एवं महिला कल्याण मंत्रालय ने केंद्रीय खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले को राशन डिपुओं में मिलने वाले अनाज की गुणवत्ता बढ़ाने की मांग की थी।
विज्ञापन
साथ ही मंत्रालय ने इस संबंध में एक पॉलिसी बनाने की भी पहल की। अब प्रदेशों से सुझाव मांगे गए हैं। प्रदेश के विभागीय अतिरिक्त मुख्य सचिव तरुण कपूर ने कहा कि चूंकि इन राशन डिपुओं के जरिये बड़ी आबादी को खाद्य उत्पाद मुहैया कराए जाते हैं, ऐसे में
कोशिश है कि उन लोगों को उच्च गुणवत्ता वाला राशन मुहैया कराया जाए ताकि आयरन, विटामिन जैसे माइक्रो न्यूट्रिएंट की कमी को दूर किया जा सके। उन्होंने बताया कि मंत्रालय के इस प्रयास में प्रदेशों के साथ साथ इस क्षेत्र से संबंधित उद्योगों को भी शामिल किया गया है।