फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal govt file appeal in supreme court against NGT decision

एनजीटी के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देगी सरकार

Tue, 13 Nov 2018 01:01 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 13 Nov 2018 01:01 PM IST
विज्ञापन
himachal govt file appeal in supreme court against NGT decision

एनजीटी के फैसले के खिलाफ ठोस आधार के साथ राज्य सरकार सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देगी। एनजीटी ने करीब एक साल पहले शिमला में ढाई मंजिल से ज्यादा के भवन निर्माण पर रोक लगाने के आदेश दिए थे। इस आदेश के बाद से राजधानी शिमला में हजारों भवन मालिक चिंतित हैं।

विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट में अगर सरकार को राहत नहीं मिली तो विधानसभा में कानून बनाकर लोगों को राहत दी जाएगी। विधि विशेषज्ञों ने राज्य सरकार को कानूनी राय दी थी कि एनजीटी के फैसले को चुनौती देने से पहले भवन निर्माण विशेषज्ञों की विस्तृत रिपोर्ट तैयार कराई जाए।
विज्ञापन


इसके बाद से सरकार शहरी विकास विभाग के तकनीकी विशेषज्ञों की मदद से विस्तृत रिपोर्ट तैयार कराई जा रही है। यह रिपोर्ट शहर के विभिन्न  हिस्सों में बने भवनों को लेकर तैयार कराई जा रही है। विधि विभाग के उच्च अधिकारियों से मालूम हुआ है कि सरकार रिपोर्ट मिलने के बाद सुप्रीम कोर्ट जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनजीटी से पूछा जाएगा कि शिमला में भवन निर्माण को लेकर आदेश किस आधार पर दिया गया है। दूसरी तरफ, यह भी मालूम हुआ है कि अगर सुप्रीम कोर्ट का फैसला सरकार के खिलाफ जाता है तो फिर विधानसभा में इस संबंध में विधेयक लाकर कानून बना दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed