फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal govt entrusted the responsibility of forest department to Rajeev Kumar

Himachal News: हिमाचल सरकार ने राजीव कुमार को सौंपा वन विभाग का दायित्व

Fri, 18 Aug 2023 09:31 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 18 Aug 2023 09:31 PM IST
सार

प्रदेश सरकार ने 1988 बैच के आईएफएस अधिकारी राजीव कुमार को वन विभाग का दायित्व सौंपा है। विभागीय पदोन्नति कमेटी की सिफारिश पर उन्हें प्रधान मुख्य वन अरण्यपाल (हेड ऑफ फोरेस्ट फोर्स) के पद पर तैनाती दी गई है।

विज्ञापन
Himachal govt entrusted the responsibility of forest department to Rajeev Kumar
राजीव कुमार वन विभाग के हेड ऑफ फोरेस्ट फोर्स। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश सरकार ने 1988 बैच के आईएफएस अधिकारी राजीव कुमार को वन विभाग का दायित्व सौंपा है। विभागीय पदोन्नति कमेटी की सिफारिश पर उन्हें प्रधान मुख्य वन अरण्यपाल (हेड ऑफ फोरेस्ट फोर्स) के पद पर तैनाती दी गई है। इसे लेकर मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने शुक्रवार को आदेश जारी किए। इससे पहले राजीव कुमार वन विभाग का अतिरिक्त कार्यभार देख रहे थे। साल 2000 में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर पर्यावरण और वन मंत्रालय में सेवाएं दे चुके हैं। इन्हें गृह मंत्रालय में निदेशक सहित विभिन्न स्तरों पर भारत सरकार में लगभग 17 वर्षों तक काम का अनुभव है। खतरनाक लैंटाना घास प्रभावित क्षेत्रों के पुनर्वास से संबंधित कार्यक्रम की शुरूआत का श्रेय भी इन्हें दिया जाता है।

विज्ञापन


सीएम के करीबी अतुल बने कौशल विकास निगम के समन्वयक
 उधर, प्रदेश कांग्रेस के सचिव और स्वतंत्रता सेनानी लाला भगत राम कड़ोहता के पौत्र अतुल कड़ोहता को प्रदेश सरकार ने प्रदेश कौशल विकास निगम का समन्वयक नियुक्त किया है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का करीबी होने का उन्हें फायदा मिला है। अतुल कड़ोहता वर्तमान में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव और मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के विधानसभा क्षेत्र नादौन के प्रभारी भी हैं। अतुल कड़ोहता 2014 से लेकर अब तक कांग्रेस कमेटी में कई पदों पर कार्य कर चुके हैं। नियुक्ति से भोरंज विधानसभा क्षेत्र के युवाओं में खुशी की लहर है और पैतृक गांव कड़ोहता में इस खुशी पर लड्डू बांटे गए तथा पटाखे चलाए गए। अतुल कड़ोहता ने इस नियुक्ति पर मुख्यमंत्री सुक्खू और भोरंज विधायक सुरेश कुमार का आभार प्रकट किया है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed