सरकारी कर्मचारियों को अब ऑनलाइन लेनी होगी छुट्टी, इसी माह से व्यवस्था लागू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों को अब अवकाश लेने की व्यवस्था जल्द बदलने वाली है। छुट्टी के लिए कर्मचारियों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन अवकाश पर जाने से 3 दिन पूर्व देना अनिवार्य होगा। छुट्टी मिली या नहीं, इसकी जानकारी भी कर्मचारी को ऑनलाइन मिलेगी। यह व्यवस्था सरकारी कार्यालयों में जल्द लागू होगी।
बताया जा रहा है कि इस व्यवस्था का सबसे अधिक फायदा शिक्षा विभाग में होगा। कई मामलों में सामने आया है कि शिक्षक अवकाश लेने के लिए आवेदन कर देते हैं, लेकिन इसकी जांच नहीं होती थी और प्रार्थनापत्र फाड़ दिया जाता था।
अब इस व्यवस्था पर पूरी तरह अंकुश लगेगा। 17 अप्रैल से इसका ट्रायल शुरू हो चुका है। 21 मई तक इसे लागू किया जा रहा है। उधर, उपायुक्त ऋग्वेद ठाकुर ने बताया कि सरकारी आदेशों के अनुसार सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को सूचित कर दिया जाएगा। सरकार की ओर से निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार ही अवकाश दिए जाएंगे।
लीव मॉड्यूल तैयार, 21 मई तक होगा लागू
आईटी विभाग ने लीव मॉड्यूल तैयार किया है। सबसे पहले कर्मचारी को अपने अवकाश की छंटनी कर छुट्टी लेने से पहले आवेदन विभागाध्यक्ष को करना होगा। इसकी ऑनलाइन प्रति मुख्यालय जाएगी। प्रदेश में पहले चरण में प्रायोगिक तौर पर यह योजना 17 अप्रैल से शुरू की गई है और 21 मई से इसे पूरी तरह लागू किया जाएगा।
पहले चरण में यह व्यवस्था प्रधान कार्यालयों और उपायुक्त कार्यालय के अधिकारियों, कर्मचारियों पर लागू होगी। 21 मई से प्रदेश के हर कर्मचारी व विभाग में लागू हो जाएगी। इसके लिए कर्मचारी अपनी एसएसओ आईडी से लॉगइन करेंगे।
इस प्रकार रहेगी अवकाश प्रक्रिया- सरकारी कर्मचारियों के लिए अवकाश लेने के लिए लीव मॉड्यूल नाम से नया सॉफ्टवेयर बनवाया गया है। इस पर कर्मचारी को अपने विभाग की जानकारी, किस पद पर कार्यरत हैं, कब से कब तक अवकाश लेना है, अवकाश लेने का कारण इसमें अंकित करना होगा।
ऑनलाइन आवेदन के लिए ई. ऑफिस मॉड्यूल पर लॉगिन कर एप्लीकेशन को सेलेक्ट किया जाएगा। इसमें कर्मचारी का फंक्शन पर क्लिक करते ही लीव का ऑप्शन आएगा। इसमें मैनेज लीव के साथ अपना पदनाम क्रम संख्या को सेलेक्ट करना होगा। इसमें अवकाश संबंधित प्रक्रिया पूरी करनी होगी। इसमें यदि त्रुटि रह गई तो यह फॉर्म अपलोड नहीं होगा।