फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal govt employees to get salary today, preparations to give DA on Diwali

राहत : हिमाचल के सरकारी कर्मचारियों को वेतन आज, दिवाली पर डीए देने की तैयारी

Tue, 01 Oct 2024 09:59 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 01 Oct 2024 09:59 AM IST
सार

 कर्मचारियों को अब वेतन पहली तारीख को मिलेगा। वहीं, 9 अक्तूबर को पेंशनरों को पेंशन और 75 साल से अधिक उम्र के पेंशनरों को बचे एरिया का 50 फीसदी बकाया भी खातों को डलेगा। 

विज्ञापन
Himachal govt employees to get salary today, preparations to give DA on Diwali
सरकारी कर्मियों को वेतन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में अक्तूबर कई राहत लेकर आ रहा है। कर्मचारियों को अब वेतन पहली तारीख को मिलेगा। वहीं, 9 अक्तूबर को पेंशनरों को पेंशन और 75 साल से अधिक उम्र के पेंशनरों को बचे एरिया का 50 फीसदी बकाया भी खातों को डलेगा। उधर, सरकार ने दिवाली पर कर्मचारियों और पेंशनरों को महंगाई भत्ता देने पर भी मंथन शुरू कर दिया है। महंगाई भत्ते की चार फीसदी  किस्त देने की तैयारी है।

विज्ञापन

भत्ता जारी करने से सरकारी कोष पर पड़ने वाले बोझ का वित्त विभाग आकलन कर रहा है। कर्मचारियों और पेंशनरों को अब तक 12 फीसदी महंगाई भत्ता देय है। हालांकि, इस संबंध में निर्णय राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में ही होना है। अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ (प्रदीप गुट) के अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री से महंगाई भत्ता जारी करने की मांग उठाई गई है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग से भत्ता दिवाली तक जारी होने के संकेत मिले हैं। बता दें कि पिछले माह कर्मचारियों को वेतन पांच तारीख को जारी हुआ था, लेकिन इस बार राज्य सरकार के वित्त विभाग की ओर से सभी कोषागारों को कर्मचारियों को एक अक्तूबर को वेतन और पेंशनरों को पेंशन 9 अक्तूबर को जारी करने के निर्देश जारी किए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed