फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal govt employees meeting with chief secretary BK Agarwal

लिपिकों से वरिष्ठ सहायक पदोन्नति को सेवा शर्त कम करने पर सरकार राजी

Fri, 21 Dec 2018 01:49 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 21 Dec 2018 01:49 PM IST
विज्ञापन
himachal govt employees meeting with chief secretary BK Agarwal
हिमाचल प्रदेश सरकार

मुख्य सचिव, आला अफसरों और प्रदेश सचिवालय कर्मचारी संघ के बीच हुई वीरवार को हुई मैराथन बैठक में लिपिकों को वरिष्ठ सहायकों की पदोन्नति के लिए सेवा शर्त दस साल से घटाकर 7 साल करने पर लंबी चर्चा हुई। चीफ सेक्रेटरी बीके अग्रवाल ने अफसरों को इस मामले को गंभीरता से लेने को कहा। उन्होंने संगठन को आश्वस्त किया कि जल्द सरकार कर्मचारियों को राहत देगी। एजेंडे में कर्मचारियों की 19 डिमांड थी, जिन्हें सरकार ने पूरा करने का आश्वासन दिया। 

विज्ञापन


संगठन के अध्यक्ष संजीव शर्मा ने कहा कि मुख्य सचिव को बताया कि लिपिकों को वरिष्ठ सहायकों की पदोन्नति के लिए सेवा शर्त दस साल से घटाकर सात साल करने पर सरकार छूट देते है तो इससे 303 पदों को भरने का रास्ता साफ होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार समय समय पर सेवा शर्त में छूट देती रही है। करीब तीन साल से यह मामला लंबित चल रहा है।
विज्ञापन


इसके अलावा उन्होंने अनुबंध कर्मचारियों को राजधानी भत्ता देने, मंत्रियों कार्यालय में एसओ के साथ 11 सुपरिंटेंडेंट के पद भरने, शाखाओं का आधुनिकीकरण करने का भी मामला उठाया। उन्होंने अनुबंध कर्मचारियों को रेगुलर होने पर दो साल के प्रोबेशन अवधि को खत्म करने, इस्टेट विभाग के कर्मचारियों को सचिवालय भत्ता, हिमाचल लोकसेवा आयोग में  संयुक्त सचिव, राजभवन में अनुभाग अधिकारी, लोकसेवा आयोग में सुपरिंटेंडेंट के पदों को भरने सहित अन्य मांगों को भी उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य सचिव ने कर्मचारी संगठन को भरोसा दिलाया कि कर्मचारियों की यह मांगें जायज हैं, कुछ मांगों को मंत्रिमंडल की बैठक में ले जाया जाएगा। कर्मचारियों की सभी मांगे एक एक करके पूरी की जाएगी। 

इन मांगों पर भी बनी सहमति
- सचिवालय में रिक्त पदों को भरा जाना
- फर्नीचर की व्यवस्था
- अध्यक्ष उपाध्यक्ष के लिए अलग से स्टाफ की व्यवस्था
- सचिवालय कर्मचारियों के लिए अलग से बस सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed