इन कर्मचारियों का एक अगस्त से बढ़ेगा विशेष भत्ता, अधिसूचना जारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल सरकार ने विभिन्न महकमों में कार्यरत करीब ढाई हजार चालकों के विशेष भत्ते में 200 रुपये की बढ़ोतरी कर दी है। चालकों को 800 से बढ़ाकर 1000 रुपये किया गया विशेष भत्ता एक अगस्त, 2018 से मिलेगा।
मंत्रिमंडल के फै सले के बाद बीते दिन इसकी अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। बढ़े हुए विशेष भत्ते का लाभ कॉमन कैटेगरी चालकों को ही मिलेगा।
ये वे चालक हैं, जो हिमाचल सरकार के तमाम विभागों के साथ मंडलायुक्त, उपायुक्त और जिला एवं सत्र न्यायाधीशों के दफ्तरों में कॉमन कैटेगरी ड्राइवरों के रूप में कार्यरत हैं। इन कार्यालयों के प्रमुखों व प्रशासनिक सचिवों को इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए हैं।
अधिसूचना में स्पष्ट किया है कि यह प्रावधान सचिवालय एवं इसकी समकक्ष स्थापनाओं को छोड़कर तमाम विभागों के कॉमन कैटेगरी चालकों पर लागू होगा। ये अधिसूचना अतिरिक्त मुख्य सचिव वित्त अनिल कुमार खाची की ओर से जारी की गई है।