फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal govt dissolute kangra central cooperative bank board

कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक का बोर्ड भंग, अब डीसी होंगे एडमिनिस्ट्रेटर

Sun, 08 Apr 2018 12:52 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 08 Apr 2018 12:52 PM IST
विज्ञापन
Himachal govt dissolute kangra central cooperative bank board

जयराम सरकार ने कांगड़ा सहकारी बैंक के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर (बीओडी) को भंग कर दिया है। बैंक के कामकाज में 20 से अधिक अनियमितताएं सामने आने के चलते सरकार ने यह फैसला लिया है। कांगड़ा जिला के उपायुक्त संदीप कुमार को बैंक का प्रशासक नियुक्त किया गया है।

विज्ञापन


सरकार ने नाबार्ड और बैंक ऑडिट की रिपोर्टों को आधार बनाकर बोर्ड आफ डायरेक्टर को भंग किया है। सहकारिता मंत्री राजीव सैजल ने बताया है कि बैंक के संबंध में बहुत अधिक शिकायतें प्राप्त हुई हैं। रजिस्ट्रार कोआपरेटिव सोसायटी ने न्यायिक व्यवस्था को देखते हुए बीओडी को भंग करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन


भाजपा के प्रदेश के सत्ता पर काबिज होने के साथ ही कांगड़ा सहकारी बैंक के चेयरमैन को बदलने की कवायद चली हुई है लेकिन बोर्ड आफ डायरेक्ट में कांग्रेस समर्थित निदेशक अधिक होने के चलते भाजपा अपने पसंदीदा सदस्य को चेयरमैन नहीं बना पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीते दिनों बैंक की कर्मचारी यूनियन भी चेयरमैन के खिलाफ खुल कर सामने आ चुकी है। मुख्यमंत्री को यूनियन द्वारा शिमला आकर मांगपत्र भी सौंपा गया। इसके बाद विधानसभा में भी यह मामला गूंजा।

जगदीश सिपाहिया कोर्ट जाने की तैयारी में

Himachal govt dissolute kangra central cooperative bank board

बैंक में पाई गई अनियमितताओं को लेकर सहकारी मंत्री राजीव सैजल विधानसभा में सीबीआई जांच करवाने तक की बात कह चुके हैं। अब बैंक के बीओडी को भंग कर सरकार ने सभी को चौंका दिया है। उधर, रजिस्ट्रार कोआपरेटिव सोसासटी आरएन बत्ता ने बताया है कि कांगड़ा बैंक के कामकाज में बीस से अधिक अनियमितताएं पाई गई हैं।

कांगड़ा सहकारी बैंक के पूर्व चेयरमैन जगदीश सिपाहिया ने कहा है कि बीओडी को भंग करने के लिए खिलाफ हाईकोर्ट जाएंगे। कोर्ट से स्टे लेकर बैंक को दोबारा सफलता पूर्वक चलाया जाएगा। बैंक के प्रबंध निदेशक के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार झूठी है। बिना आधार के सरकार काम कर रही है। मेरे बोर्ड पर एक भी लांछन नहीं लगाया जा सकता। हमने ईमानदारी से काम किया है। सरकार ने विधानसभा में झूठे आंकड़े पेश किए हैं।

साजिश के तहत बोर्ड को भंग किया गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा के पास चेयरमैन पद के लिए कोई भी चेहरा नहीं है। धूमल-शांता और जयराम ठाकुर अपने-अपने गुट से चेयरमैन बनाना चाहते हैं। चेयरमैन बनाने में सफलता नहीं मिलने पर बोर्ड को भंग करने से सरकार की हताशा साफ दिखी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed