फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal govt denied NOC to doctors for super specialist

हिमाचल के 40 डॉक्टरों के भविष्य पर लटकी तलवार, सरकार ने किया इंकार

Fri, 05 Apr 2019 12:34 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 05 Apr 2019 12:34 PM IST
विज्ञापन
himachal govt denied NOC to doctors for super specialist
सांकेतिक तस्वीर

हिमाचल के 40 एमडी डॉक्टरों के सुपर स्पेशलिस्ट बनने पर तलवार लटक गई है। सरकार की ओर से एमडी डॉक्टरों को एनओसी न देने पर डॉक्टर सुपर स्पेशलिस्ट (एमसीएच) का फॉर्म भरने से वंचित रह सकते हैं। फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 30 अप्रैल है। 

विज्ञापन


भारत के लिए 55 सीटें हैं। हिमाचल के लिए 40 सीटें हैं। ऐसे में अगर एनओसी न मिला तो डॉक्टर सुपर स्पेशलिस्ट बनने से वंचित रहेंगे। यूनाइटेड रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन ऑफ इंडिया के हिमाचल के प्रतिनिधि डॉ. अजय जरयाल ने बताया कि सरकार के इस नकारात्मक रवैये से हिमाचल से सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टर नहीं बन पाएंगे। 
विज्ञापन


वह सरकार से मांग करते हैं कि पीजी की पॉलिसी में बदलाव किया जाए। केवल आईजीएमसी के कुछ विभागों में ही सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की सुविधा है, लेकिन वह भी न के बराबर है। मेडिकल कॉलेज में हर साल डॉक्टर एमडी करते हैं। इनमें कुछ डॉक्टर स्पेशलिस्ट बनने के लिए डीएम (एमसीएच) करते हैं, लेकिन अस्पताल में नौकरी कर रहे इन डॉक्टरों पर सरकार के कड़े नियम आड़े आ रहे है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार इन डॉक्टरों से पहले कुछ सालों तक अस्पताल में ड्यूटी देने की बात कह रही है, जबकि डॉक्टरों का कहना है कि सरकार एनओसी दे और बॉन्ड भरवा ले। यूआरडीए का कहना है कि पहले हिमाचल में सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की कमी है, ऊपर से पॉलिसी में बदलाव न होने से उन्हें दिक्कते झेलनी पड़ रही हैं। उन्होंने मांग की है कि पॉलिसी में बदलाव लाया जाए। यूआरडीए का कहना है कि टांडा, हमीरपुर व मंडी जैसे मेडिकल कॉलेजों में सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टर नहीं हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed