फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal govt declare alert over jaundice in state.

पीलिया को लेकर सरकार ने जारी किया अलर्ट

Wed, 03 Feb 2016 10:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 03 Feb 2016 10:56 PM IST
विज्ञापन
Himachal govt declare alert over jaundice in state.

हिमाचल में पीलिया को लेकर सरकार ने अलर्ट जारी किया है। शिमला, सोलन के बाद मंडी, नालागढ़ और नाहन में भी लोगों के बीमार होने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने सभी उपायुक्तों और सीएमओ को सतर्क कर दिया है। स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने बताया कि सभी उपायुक्तों को पत्र जारी कर बैठकें लेने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन


पीने के पानी और सीवेज ट्रीटमेंट प्लांटों की लगातार निगरानी हो कहा गया है। उन्होंने लोगों से भी पानी को उबालकर पीने की अपील की है। कौल सिंह ने बताया कि बुधवार को सचिवालय में सीएमओ सोलन के साथ बैठक हुई है। सोलन में अभी तक 140 केस पॉजिटिव पाए गए हैं। मंडी में स्थित सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट के नीचे जलस्रोतों में गंदगी मिल रही है।
विज्ञापन


आईपीएच मंडी को सतर्क कर दिया है। कहा कि शिमला के विकासनगर में लोगों के सेप्टिक टैंक ओवरफ्लो होने के चलते जलस्रोत दूषित हुए हैं। स्वास्थ्य महकमे ने प्रदेश की जनता को जागरूक करना शुरू कर दिया है। गांवों से लेकर शहरों में स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न टीमें लोगों को जागरूक कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूरे प्रदेश में मुफ्त होंगे पीलिया टेस्ट- स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि प्रदेश के सभी सरकारी अस्पतालों में पीलिया के टेस्ट मुफ्त में किए जाएंगे। एसआरएल लैब में भी टेस्ट मुफ्त होंगे। लैब वालों को एनआरएचएम के माध्यम से टेस्ट का पैसा रिफंड किया जाएगा।

केवल गिरफ्तारी से नहीं बनेगी बात-
कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि पीलिया मामले में कई अफसरों की गिरफ्तारी हुई है, लेकिन इससे बात नहीं बनेगी। आईपीएच महकमे को स्वच्छता पर अधिक ध्यान देना होगा।


आईपीएच की जांच पर नहीं विश्वास- स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि आईपीएच अपनी लैब में पानी की जांच करता है। इस जांच पर विश्वास नहीं रहा है। स्वास्थ्य विभाग अपने स्तर पर पानी के सैंपल लेकर कंडाघाट लैब में जांच करवाने के लिए भेजेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed