फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal govt decieded for expansion and renovation of Gaggal and shimla airport.

कांगड़ा-शिमला के हवाई अड्डों पर बड़ा फैसला

Sat, 08 Aug 2015 10:14 AM IST
Updated Sat, 08 Aug 2015 10:14 AM IST
विज्ञापन
himachal govt decieded for expansion and renovation of Gaggal and shimla airport.

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा, कुल्लू और शिमला के हवाई अड्डों के विस्तारीकरण और कांगड़ा में प्रस्तावित वायुसेना का एयरबेस बनाने को लेकर धर्मशाला में उच्च स्तरीय बैठक हुई। अध्यक्षता शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा ने की। इसमें पर्यटन विकास निगम के उपाध्यक्ष मेजर विजय सिंह मनकोटिया और एयरपोर्ट अथारिटी ऑफ इंडिया के अध्यक्ष आरके श्रीवास्तव भी मौजूद रहे।

विज्ञापन


शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा ने कहा कि शिमला, कांगड़ा और कुल्लू हवाई अड्डों के विस्तारीकरण पर लंबी चर्चा हुई। कांगड़ा और शिमला में विस्तारीकरण की संभावना है जबकि कुल्लू में नहीं है। यहां पर्याप्त जमीन नहीं है। कांगड़ा और शिमला हवाई अड्डों के विस्तार के लिए जमीन ट्रांसफर होगी तो उसके बाद कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन


इसके लिए अधिकारियों को निर्देश दे दिए गए हैं। कांगड़ा हवाई अड्डे के विस्तारीकरण के दौरान ज्यादा परिवार विस्थापित न हों, इसके लिए सरकार 190 एकड़ के बजाय अब 150 एकड़ जमीन ही अधिगृहित करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गगल में वर्ष अंत तक डीवीओआर सुविधा

himachal govt decieded for expansion and renovation of Gaggal and shimla airport.

गगल एयरपोर्ट में वर्ष के अंत तक डीवीओआर सुविधा उपलब्ध हो जाएगी। भवन के नवीकरण के कार्य पर 231 लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं। कार्य नवंबर माह में आयोजित की जाने वाली विश्व प्री पैराग्लाइडिंग प्रतियोगिता से पूर्व पूर्ण कर लिया जाएगा।

बैठक में नगर विमानन एवं सचिव सामान्य प्रशासन मोहन चौहान, कांगड़ा, कुल्लू, शिमला हवाई अड्डों के निदेशक, वायुसेना के हेडक्वार्टर से दो अधिकारियों सहित तीनों जिलों के डीआरओ और डीसी कांगड़ा ने भी भाग लिया।

शिमला में हवाई उड़ानें 15 सितंबर से-
एयरपोर्ट अथारिटी ऑफ इंडिया के अध्यक्ष आरके श्रीवास्तव ने बताया कि शिमला हवाई अड्डे में 15 सितंबर से हवाई उड़ानें शुरू कर दी जाएंगी। विस्तार कार्य पर लगभग 7 करोड़ रुपये की राशि व्यय की जा रही है।

तीन चार महीने में मिलेगी सस्ती हवाई सेवा-
प्रदेश के तीनों हवाई अड्डों में ईंधन भरने की सुविधा सुनिश्चित करने के लिए भी विभिन्न तेल एजेंसियों से बात की गई है। तीन से चार महीने में ईंधन की रीफिलिंग शुरू हो जाएगी। ऐसे में प्रदेश में सस्ती विमान सेवा का रास्ता साफ हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed