हिमाचल में ये प्राइमरी स्कूल होंगे बंद, किसी भी विद्यार्थी ने नहीं लिया दाखिला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल में सौ से ज्यादा प्राइमरी स्कूलों को बंद करने की तैयारी है। इन स्कूलों में इस साल किसी भी विद्यार्थी ने दाखिला नहीं लिया है। जीरो इनरोलमेंट और कम छात्र संख्या का हवाला देते हुए प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने इन स्कूलों को साथ लगते स्कूलों में मर्ज करने का प्रस्ताव प्रदेश सरकार को भेज दिया है।
कैबिनेट की अगली बैठक में इस पर फैसला हो सकता है। शैक्षणिक सत्र 2018-19 के लिए प्रदेश में सौ से ज्यादा प्राइमरी स्कूलों में एक भी छात्र का दाखिला नहीं हुआ है।
मिलेगी छह-छह हजार रुपये की आर्थिक सहायता
इन स्कूलों में पहले से ही नाममात्र विद्यार्थी हैं। सिरमौर, चंबा, कुल्लू और शिमला जिले में ऐसे कई स्कूल हैं। सरकार ने अब इन स्कूलों को साथ लगते स्कूलों में मर्ज करने की तैयारी कर ली है।
मर्ज होने पर इन स्कूलों के शिक्षकों को साथ लगते स्कूलों में तैनात किया जाएगा। बंद किए जाने वाले स्कूलों के विद्यार्थियों को केंद्र सरकार छह-छह हजार रुपये की आर्थिक सहायता भी देगी।