फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal govt can appoint vice chairman of board corporation

आज तय हो सकते हैं कुछ निगम-बोर्डों के उपाध्यक्ष, इनका नाम सबसे उपर

Mon, 22 Jan 2018 01:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Mon, 22 Jan 2018 01:24 PM IST
विज्ञापन
himachal govt can appoint vice chairman of board corporation

प्रदेश के विभिन्न निगमों और बोर्डों में पार्टी नेताओं को नियुक्त करने की प्रक्रिया पर आज मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर मुहर लगा सकते हैं। मंडी दौरे से लौटने के बाद मुख्यमंत्री निर्णय लेंगे। 

विज्ञापन


एक सप्ताह से उपाध्यक्षों की तैनाती को लेकर पार्टी में खींचतान चल रही है। दो पूर्व मंत्रियों नरेंद्र बरागटा और रमेश धवाला का नाम सबसे ऊपर चल रहा है। हारे हुए कुछ वरिष्ठ विधायकों को भी एडजस्ट करने का दबाव सरकार पर है। 
विज्ञापन


सरकार जल्द सहकारी बैंक, कांगड़ा कोऑपरेटिव बैंक, 20 सूत्रीय कार्यक्रम, ओबीसी कल्याण बोर्ड, पर्यटन निगम, परिवहन निगम, वन विकास निगम आदि में उपाध्यक्ष तैनात करने जा रही है। सूत्रों की मानें तो नाम लगभग तय किए जा चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इन दिग्‍गजों के नामों पर भी चर्चा

himachal govt can appoint vice chairman of board corporation

संगठन के साथ इस संबंध में मुख्यमंत्री की वार्ता भी हो चुकी है। मंत्रिमंडल से बाहर रहे विधायकों में बरागटा, धवाला, राकेश पठानिया, विक्रम जरियाल का कद बढ़ाया जाना है। 

पूर्व विधायकों में रणधीर शर्मा, रविंद्र रवि, गुलाब सिंह भी दर्जाधारियों की सूची में सबसे आगे बताए जा रहे हैं। इसके अलावा सरकार की ओर से रखे जाने वाले वकीलों के लिए भी लाबिंग तेज है।

अभी तक सरकार ने केवल उद्योग विभाग के एक निगम और एक बोर्ड में संजीव कटवाल और पुरुषोत्तम गुलेरिया की तैनाती की है, जिसके बाद खींचतान तेज होने से मुख्यमंत्री ने अन्य तैनातियां टाल दी थीं। मुख्यमंत्री सुबह 10.30 बजे मंडी दौरे से शिमला लौटेंगे। इसके बाद शाम तक कुछ नियुक्तियों पर मुहर लग सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed