अब इस दिन होगी जयराम सरकार की कैबिनेट बैठक, इन फैसलों पर लगेगी मुहर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने केबिनेट की बैठक बुलाई है। बैठक में कई बड़े निर्णय लिए जाने की उम्मीद है। केबिनेट बैठक अब 27 जनवरी के बजाय तीन फरवरी को धर्मशाला में होगी। क्योंकि 28 जनवरी से सीएम का कांगड़ा शीतकालीन प्रवास शुरू हो रहा है।
इसमें पूर्व सरकार के दौरान विभागीय भर्तियों के लिए फैसलों को नए सिरे से करने का निर्णय लिया जाएगा। एचपीसीए और अनुराग ठाकुर पर दर्ज केस वापस लेने के फैसले पर भी मंत्रिमंडल की मुहर लगेगी। इसके अलावा
सरकार आगामी बजट से संबंधित नीतिगत निर्णय लेगी। जयराम मंत्रिमंडल की बैठक के लिए एजेंडा प्रस्ताव तैयार हो रहे हैं। सभी विभागों को लंबित मामलों के एजेंडा प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी कर दिए हैं।
आयुष विभाग में डॉक्टरों के 100 पदों के साथ एलोपैथिक डॉक्टरों के सौ पद विज्ञापित होने हैं। मल्टीपर्पस वर्करों की नियुक्ति के मामले पर भी निर्णय हो सकता है। सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग में रिक्त पदों के प्रस्ताव कैबिनेट में आ सकते हैं।
पूर्व सरकार में भाजपा नेताओं पर दर्ज आपराधिक मामलों को वापस लेने का निर्णय हो चुका है, लेकिन अब केसवार मामले कैबिनेट के समक्ष रखकर उन्हें वापस लिया जाना है।
अब कैबिनेट के लिए तिथियां तय
सरकार ने कैबिनेट बैठक के लिए तिथियां तय कर दी हैं। गणतंत्र दिवस के अगले दिन होने वाली कैबिनेट बैठक के बाद हर बैठक महीने की 3, 15 और 24 तारीख को होगी। इनमें से किसी एक तिथि कैबिनेट की बैठक हो सकेगी।
जयराम आज रामपुर से कुल्लू के आनी के लिए रवाना हो गए है। आनी में पूर्ण राज्यत्व दिवस समारोह है। आनी से मुख्यमंत्री शिमला पहुंचेंगे। 26 जनवरी को रिज मैदान में गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होंगे।