फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal govt budget 2019 and loksabha election connection

बजट के बहाने लोकसभा चुनाव भुनाने की तैयारी में प्रदेश सरकार

Sat, 09 Feb 2019 10:35 AM IST
अरविन्द ठाकुर प्रखर दीक्षित, अमर उजाला, शिमला
प्रखर दीक्षित, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 09 Feb 2019 10:35 AM IST
विज्ञापन
himachal govt budget 2019 and loksabha election connection

एक साल से अनुभवहीनता और अफसरों की कठपुतली होने का ताना सुनते आ रहे मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर  लोकसभा चुनाव में चारों सीटें दोबारा जीतने के दबाव के बीच शनिवार को अपना दूसरा बजट पेश करेंगे। पहले से ही 50 हजार करोड़ से ज्यादा के ऋण में डूबे प्रदेश पर और कर्ज बढ़ाए बिना जनहित वाला बजट पेश करना सरकार की सबसे बड़ी चुनौती होगी। चूंकि केंद्र ने चुनावों के लिहाज से बजट में कई अहम घोषणाएं की, लेकिन इसमें हिमाचल को खास जगह नहीं मिली।

विज्ञापन


ऐसे में जयराम पर इस बात का भी दबाव रहेगा कि केंद्र की कमी को प्रदेश सरकार कैसे पूरा करे, जिससे प्रदेश की जनता का दिल जीतकर लोकसभा चुनाव को भुनाया जा सके। केंद्र ने जिस तरह से कर्मचारियों और किसानों पर फोकस करने के बाद हर वर्ग को कुछ न कुछ देने का प्रयास किया, वैसे ही जयराम ठाकुर को भी राज्य के हर वर्ग को कुछ न कुछ देकर यह महसूस कराना होगा कि वह जनता के साथ हैं।

विज्ञापन

himachal govt budget 2019 and loksabha election connection

वहीं पुरानी योजनाओं को आगे बढ़ाने और विस्तार के लिए उनको बजट देना भी जरूरी होगा। इनवेस्टर मीट को देखते हुए उद्योग जगत को लुभाने के लिए भी बजट में बड़े एलान की संभावनाएं जताई जा रही हैं। जानकारों का कहना है कि उद्योगों को बढ़ावा देकर न सिर्फ उद्योग जगत में जयराम अपनी लोकप्रियता बढ़ाना चाहेंगे, बल्कि भाजपा के रोजगार के अवसर बढ़ाने के वादे को भी बल मिलेगा।

चुनावी वादों में ज्यादातर पर जयराम सरकार ने पहले साल में छुआ जरूर है, ऐसे में इस बार के बजट में उन कार्यों को मजबूती के साथ आगे बढ़ाने की कोशिश की जाएगी। चुनावी साल के लोकलुभावन बजट की आहट प्रदेश सरकार द्वारा सालाना प्लान को 63 सौ करोड़ से 71 सौ करोड़ करने से महसूस की जा सकती है। अब देखना यह है कि मुख्यमंत्री जयराम किस तरह सभी चीजों में तालमेल बैठाकर केंद्र की तर्ज पर जनहित का बजट पेश करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed