{"_id":"5b2d01f14f1c1bb36e8b937a","slug":"himachal-govt-borrowed-800-crore-loan","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"800 करोड़ का और लोन लेगी जयराम सरकार, 50 हजार करोड़ पहुंचा कर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
800 करोड़ का और लोन लेगी जयराम सरकार, 50 हजार करोड़ पहुंचा कर्ज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Updated Sat, 23 Jun 2018 10:25 AM IST
विज्ञापन
विकास कार्यों को अमलीजामा पहनाने के लिए हिमाचल सरकार और 800 करोड़ का लोन लेने जा रही है। सरकार इसको लेकर आरबीआई में आवेदन कर अपनी प्रतिभूतियां की नीलामी करेगी। प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को इसकी अधिसूचना जारी कर दी है।
विज्ञापन
जयराम सरकार को बने अभी 6 महीने ही हुए हैं और मई, 2018 तक भाजपा सरकार 2000 करोड़ का लोन ले चुकी है। अब आठ सौ करोड़ और लोन लिया जा रहा है।
Trending Videos
गौर करें तो हिमाचल करीब 47 हजार करोड़ के कर्जे में पहले से ही डूबा हुआ है। इस तरह से अब यह कर्जा 50 हजार करोड़ के आसपास हो जाएगा। सरकार पहले ही कह चुकी है कि बिना लोन लिए सरकार चलाना मुश्किल है। हिमाचल में जिस किसी की भी सरकार सत्ता में रही है, कर्जे लेकर ही देनदारियां निपटाई गई हैं।
