{"_id":"75c0ff2dbea737db63fa82bae59df05e","slug":"himachal-govt-assign-separate-cadre-for-doctors-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में विशेषज्ञ डॉक्टरों का होगा अलग काडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में विशेषज्ञ डॉक्टरों का होगा अलग काडर
ब्यूरो/अमर उजाला, तपोवन (धर्मशाला)
Updated Wed, 02 Dec 2015 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश में विशेषज्ञ और अन्य डॉक्टरों के अलग-अलग काडर होंगे। जल्द ही अस्पतालों में खाली पदों पर विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्तियां की जाएंगी। यह फैसला बुधवार को विधानसभा परिसर तपोवन में हिमाचल मंत्रिमंडल की बैठक में लिया गया।
विज्ञापन
मंत्रिमंडल ने मंडी स्थित ईएसआई अस्पताल को अपने अधीन लेने को भी सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। मंत्रिमंडल ने धर्मशाला नगर निगम के लिए आयुक्त के पद को भी मंजूरी दे दी। सरकार ने सेंट्रल पूल में पावर कारपोरेशन को तीन रुपये प्रति यूनिट के हिसाब से बिजली बेचने को भी स्वीकृति दी है।
विज्ञापन
स्पीकर से वापस ली गाड़ी- मंत्रिमंडल ने स्पीकर बृज बिहारी बुटेल से कैमरी गाड़ी वापस लेने के बाद अब उन्हें फॉरचुनर और इनोवा गाड़ियां देने का निर्णय लिया है। आईपीएच महकमे को 11 गाड़ियां देने का फैसला भी लिया गया है।
विज्ञापन
सीमेंट पर वैट में छूट- सीमेंट के रेट कांट्रेक्ट में सभी कंपनियों को वैट में छूट दी गई है। यह छूट अभी तक जेपी कंपनी को ही थी। अब अन्य कंपनियों को भी छूट मिलेगी। सीमेंट की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने यह फैसला लिया है।