{"_id":"5a8c139b4f1c1b2a788b6d16","slug":"himachal-govt-appointed-20-additional-solicitors","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार ने की 20 अतिरिक्त और 13 उप महाधिवक्ताओं की तैनाती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार ने की 20 अतिरिक्त और 13 उप महाधिवक्ताओं की तैनाती
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Updated Wed, 21 Feb 2018 10:29 AM IST
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश सरकार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश सरकार ने प्रदेश हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट के लिए अतिरिक्त महाधिवक्ता और उप महाधिवक्ताओं की तैनाती कर दी है। हाईकोर्ट के लिए बीस अतिरिक्त महाधिवक्ता और 13 उप महाधिवक्ताओं की तैनाती की है।
विज्ञापन
इसके अलावा सुप्रीम कोर्ट के लिए भी एक अतिरिक्त महाधिवक्ता तैनात किया है। नियुक्ति काल के दौरान इनमें से कोई भी अधिवक्ता निजी केस नहीं लड़ सकेगा। प्रदेश गृह विभाग ने मंगलवार को सभी अधिवक्ताओं की नियुक्ति की अधिसूचना जारी कर दी है।
विज्ञापन
नियुक्ति पाने वाले अतिरिक्त महाधिवक्ताओं में रंजन शर्मा, आदर्श कुमार शर्मा, सुधीर भटनागर, विकास राठौर, रीता गोस्वामी, सुरेश चंद्र शर्मा, गुरुदेव शर्मा, शिवपाल मन्हास, विनोद कुमार ठाकुर, नरिंद्र गुलेरिया, नंद लाल, अनिल जसवाल, हेमंत वैद, रमिता कुमारी, हिमांशु मिश्रा, प्रवीण कुमार, देशराज ठाकुर, अश्विनी ठाकुर, अरविंद शर्मा, दिनेश ठाकुर शामिल हैं। सुप्रीम कोर्ट के लिए अभिनव मुखर्जी को अतिरिक्त महाधिवक्ता लगाया गया है।
विज्ञापन
इसके अलावा कुलदीप चंद, भूपिंदर कुमार, गौरव शर्मा, चरणजीत सिंह, राजू राम राही, विक्रांत चंदेल, कमल कांत, स्वनील जसवाल, कमल किशोर, कुनाल ठाकुर, युद्धबीर सिंह, नरेंद्र सिंह ठाकुर और अमित कुमार शामिल हैं। ये सभी अतिरिक्त व उप महाधिवक्ता नियुक्ति की तिथि से सरकार के रहने तक सेवाएं प्रदान करेंगे। इस दौरान ये सभी सरकारी कर्मचारियों के नियमों के अनुसार छुट्टी व परिवहन भत्ते के हकदार होंगे।