फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal govt amended land purchasing rules.

सरकार ने जमीन खरीदने-बेचने के नियमों में किया बदलाव

Mon, 14 Sep 2015 09:56 AM IST
Updated Mon, 14 Sep 2015 09:56 AM IST
विज्ञापन
himachal govt amended land purchasing rules.

राज्य सरकार ने सूबे में जमीन खरीदने-बेचने के नियमों में संशोधन किया है। ढाई हजार वर्ग मीटर तक जमीन खरीद-फरोख्त के लिए लोग अब अपार्टमेंट के दायरे में नहीं आएंगे। ऐसे लोगों को टीसीपी से लाइसेंस लेने की भी जरूरत नहीं होगी। ये लोग सीधे टीसीपी से नियमों के मुताबिक नक्शा पास करा सकेंगे।

विज्ञापन


ढाई हजार वर्ग मीटर से ज्यादा जमीन खरीद-फरोख्त के लिए टीसीपी में ए बिल्डर पंजीकरण कराना पड़ेगा। पहले हजार वर्ग मीटर से ज्यादा जमीन की खरीद-फरोख्त के लिए लोग अपार्टमेंट के दायरे में आते थे। ऐसे लोगों को लाइसेंस लेना पड़ता था। लोग अब हाईवे से सटी छह मीटर जमीन भी नहीं बेच सकेंगे। टीसीपी ने लोगों से भी आह्वान किया है कि वे हाईवे से छह मीटर छोड़कर ही प्लॉट खरीदें।
विज्ञापन


शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा ने बताया कि ढाई हजार वर्ग मीटर व इससे नीचे तक जमीन खरीद-फरोख्त करने पर लोग अपार्टमेंट के दायरे में नहीं आएंगे। लोगों को सिर्फ इस जमीन का नक्शा पास कराना होगा। अगर कोई व्यक्ति ढाई हजार वर्ग मीटर में प्लॉट बनाकर बेचना चाहता है तो टीसीपी से अनुमति लेनी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूलों में नहीं पढ़ाएंगे आज कंप्यूटर शिक्षक

himachal govt amended land purchasing rules.

प्रदेश के 1248 वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों में सोमवार को कंप्यूटर शिक्षक नहीं पढ़ाएंगे। निजी कंपनी नाइलिट को एक्सटेंशन न देने और 1484 कंप्यूटर शिक्षकों को नियमित करने की मांग को लेकर शिक्षक सोमवार सुबह नौ बजे मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से उनके निजी आवास होलीलॉज में मिलेंगे। मुख्यमंत्री से चर्चा करने के बाद कंप्यूटर शिक्षक आगामी रणनीति तय करेंगे।

संघ के महासचिव राकेश शर्मा ने बताया कि अगर उनकी मांगों को लेकर कोई सकारात्मक जवाब नहीं मिला तो उग्र आंदोलन करने से भी गुरेज नहीं किया जाएगा। प्रदेश कंप्यूटर शिक्षक संघ ने सोमवार को स्कूलों में कंप्यूटर शिक्षा पूर्ण रूप से ठप रखने का फैसला लिया है।

संघ के प्रदेश अध्यक्ष रोशन मेहता और महासचिव राकेश शर्मा ने कहा कि कंप्यूटर शिक्षक बीते 14 सालों से उन्हें नियमित करने की मांग कर रहे हैं लेकिन मांग को हर बार अनसुना किया जाता है। संघ के उपाध्यक्ष अजय राणा ने मुख्यमंत्री से मांग करते हुए कंपनी का अनुबंध 30 सितंबर के बाद निरस्त करने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed