{"_id":"583f12a64f1c1be665de66a0","slug":"himachal-govt-admitted-that-500-girls-married-in-haryana-from-shillai-sirmour","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूबे की सरकार ने माना, शिलाई से 500 लड़कियां हरियाणा ब्याही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूबे की सरकार ने माना, शिलाई से 500 लड़कियां हरियाणा ब्याही
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Thu, 01 Dec 2016 10:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य सरकार ने आखिर मान लिया है कि सिरमौर जिले के ट्रांसगिरि क्षेत्र शिलाई की लड़कियां हरियाणा और आसपास के राज्यों में ब्याही जा रही हैं। लेकिन लड़कियों के सौदे का पुलिस के पास कोई रिकॉर्ड नहीं है।
विज्ञापन
पुलिस अपने स्तर पर कार्रवाई करने की बजाय लोगों से शिकायत मिलने का इंतजार कर रही है जबकि मासूम लड़कियों की तस्करी जैसे संवेदनशील मामले में कोई भी व्यक्ति सामाजिक दबावों के कारण शिकायत करने का जोखिम नहीं उठाना चाहता।
विज्ञापन
जिन मां-बाप ने अपनी बेटी बेची है, वह खुद क्यों सामने आएंगे। पुलिस हर बार यही दावा करती है कि क्षेत्र में जागरूकता अभियान चलाए गए, लेकिन धरातल पर इनका कोई असर नहीं दिख रहा।
विज्ञापन
एसडीएम की ओर से कराए गए सर्वे की रिपोर्ट से अब सरकारी महकमों में हड़कंप मच गया है। गृह विभाग ने भी पूरे मामले की रिपोर्ट तलब की है।
मामला प्रकाश में आने के बाद पुलिस मुख्यालय ने बुधवार को जारी एक बयान में माना कि जिला सिरमौर के शिलाई क्षेत्र से 509 लड़कियों की शादियां हरियाणा और साथ लगते अन्य राज्यों में हुई हैं। शिलाई के एसडीएम के आदेश पर शिलाई के कुछ ग्र्रामीणों
की ओर से किए गए सर्वे के अनुसार पिछले 25 वर्षों में शिलाई से 509 लड़कियों की शादी राज्य से बाहर हुई है। शादी आसपास के क्षेत्रों में क्यों नहीं की गई, इसका जवाब किसी के पास नहीं।
प्रदेश पुलिस महानिदेशक संजय कुमार के दस्तखत से बुधवार को जारी इस बयान में बताया गया है कि पिछले पांच वर्षों के दौरान 2011 से 2016 तक शिलाई क्षेत्र से अपहरण एवं अपहरण से संबंधित कुल 25 मामले दर्ज किए गए हैं। इनमें 28 आरोपियों को पकड़ा गया है। वर्ष 2016 में अपहरण से संबंधित 8 मामलों में 10 आरोपियों कोे गिरफ्तार किया गया है।
एक मामले का जिक्र करते हुए उन्होंने खुद बताया कि जनवरी 2016 में पांवटा में दो लड़कियों को उनके सगे भाई ने हरियाणा के कुछ लोगों के पास 50 हजार रुपये में बेच दिया था। पुलिस ने मौके पर तत्काल सभी छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और 50 हजार रुपये की रकम भी बरामद कर ली।
बावजूद इसके पुलिस मुख्यालय से जारी बयान में कहा गया है कि सिरमौैर जिले के शिलाई क्षेत्र से पिछले पांच साल के दौरान मानव तस्करी एवं लड़की की अधेड़ उम्र के व्यक्ति से शादी जैसा कोई मामला सामने नहीं आया है।
बयान में कहा गया है कि जिला सिरमौर के वृत्त टिंबी, मिल्ला, शिलाई, कांडो, बाली, नैनीधार, हलांह, रौनहाट पनोग से बाहरी राज्यों में ब्याही गईं 509 लड़कियाें के परिजनों से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने पूछताछ करके जानकारी जुटाई है।
उपमंडलाधिकारी (नागरिक) शिलाई को सौंपी गई इस सर्वे रिपोर्ट में गरीब बेटियों की तस्करी का जिक्र नहीं है। गरीबी एवं अशिक्षा के चलते शिलाई के लड़कियों के सौदे हरियाणा एवं उत्तर प्रदेश एवं अन्य राज्यों में हुए ऐसी कोई भी सूचना नहीं दी गई थी।
साथ ही यह भी सूचना नहीं दी गई थी कि लड़कियों को अधेड़ उम्र, तलाकशुदा और मानसिक एवं शारीरिक रूप से अक्षम पुरुषों के हवाले किया जाता है। जबकि हाल ही में शिलाई की एक युवती का सौदा बिलासुपर के झंडुता में किया जा रहा था लेकिन मौके पर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उधर, प्रधान सचिव गृह प्रबोध सक्सेना ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए स्थानीय पुलिस से इस बारे में विस्तृत रिपोर्ट तलब की है।
हर पंचायत से मांगा गया है रिकॉर्ड
दूरदराज बकरास पंचायत के ग्रामीणों का मानना है कि शिलाई के वर्तमान एसडीएम विकास शुक्ला ने पंचायत स्तर पर जो टास्क फोर्स गठित की है, उससे निश्चित रूप से ऐसी वारदातों पर अंकुश लगेगा। प्रत्येक पंचायत से इस प्रकार के रिकॉर्ड मांगे गए हैं।
सख्ती के बाद बाहरी राज्यों में बेटी की शादी करने वाले यहां के परिजन एवं ससुराल पक्ष के लोग कथित खरीद-फरोख्त नहीं, बल्कि सामान्य तौर पर शादी कर लड़की को ससुराल में बेहतर ढंग से रखेंगे और लड़की का वैवाहिक जीवन भी सुखद रहेगा।
शिलाई पहुंचीं महिला आयोग की अध्यक्ष जैनब
हिमाचल महिला आयोग की अध्यक्ष जैनब चंदेल शिलाई पहुंच गई हैं। शिलाई इलाके में शादी के नाम पर बेटियों के कथित सौदों के मामले की वह पूरी रिपोर्ट लेंगी। बुधवार देर शाम पहुंचने के कारण इस मामले में बैठक नहीं हो पाई। वीरवार को वह एसडीएम शिलाई के साथ विस्तार से चर्चा कर इस मामले की तह तक जाने का प्रयास करेंगी।
गौरतलब है कि इस मामले को ‘अमर उजाला’ ने प्रमुखता से उठाया था। इसके बाद केंद्रीय महिला विकास मंत्री मेनका गांधी ने भी राज्य सरकार से रिपोर्ट मांगी है। अब महिला आयोग की अध्यक्ष ने शिलाई पहुंचकर इस मामले की जांच के संकेत दिए हैं। सूत्र बताते हैं कि वीरवार को वह एसडीएम शिलाई के अलावा पुलिस अधिकारियों के साथ भी बैठक करेंगी और मामले से जुड़ी सर्वे रिपोर्ट मांगेंगी।